24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में मां का खौफनाक कदम, अपने 4 बच्चों के साथ कुएं में कूद गई, मच गया कोहराम

Tamia Mother मध्यप्रदेश में दर्दनाक वाकया हुआ।

2 min read
Google source verification
Mother jumped into a well with four children in Tamia Chhindwara

Mother jumped into a well with four children in Tamia Chhindwara

मध्यप्रदेश में दर्दनाक वाकया हुआ। यहां एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। महिला ने एक एक कर अपने बच्चों को कुएं में फेंका और बाद में खुद ने भी कुएं के अंदर छलांग लगा दी। बच्चों के साथ महिला के कुएं में कूदते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक कलह के कारण यह कदम उठाया। हालांकि दैवयोग से कोई जनहानि नहीं हुई, ग्रामीणों ने सभी बच्चों और मां को कुएं से सुरक्षित निकाल लिया।

प्रदेश के छिंदवाड़ा के तामिया के यादव मोहल्ले में यह घटनाक्रम घटा। पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया ​जिसे सुनकर हर कोई सिहर उठा। यादव मोहल्ला में बाजार रोड के समीप बने कुएं में शुक्रवार की सुबह एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ अचानक छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें : लाड़लियों के लिए पक्का बंदोबस्त, बहनों को 6 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि जारी

महिला के अपने बच्चों के साथ कुएं में कूदने की घटना से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। तत्काल स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे तथा तीन युवकों ने कुएं में कूदकर महिला व उसके चारों बच्चों को बचा लिया तथा बाहर निकाला।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रा कॉलोनी निवासी धन्नू मालवी का उसकी पत्नी कीर्ति मालवी (35) से पारिवारिक विवाद चल रहा था। गुस्से में कीर्ति अपने बच्चे चेतन (6), हिमाक्षी (4), प्रथम (2) तथा एक अन्य मासूम के साथ कुएं के समीप आई तथा छलांग लगा ली।

स्थानीय लोगों ने महिला को बच्चों के साथ कूदते देख लिया।तत्काल तीन युवक भी कुएं में कूद गए और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर तामिया पुलिस मौके पर पहुंची । टीआई विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी बच्चों और उनकी मां को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।