26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लाड़लियों’ के लिए पक्का बंदोबस्त, बहनों को 6 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि जारी

Lakhpati Didi संगीता की फार्मर कंपनी फसल बीज संग्रहण के साथ गेहूं, सोयाबीन जैसे अनाजों की खरीदी भी करती है।

2 min read
Google source verification
Lakhpati Didi Yojana Lakhpati Didi Yojana Benefits, Registration Process

Lakhpati Didi Yojana Lakhpati Didi Yojana Benefits, Registration Process

Lakhpati Didi Yojana Lakhpati Didi Yojana Benefits Registration Process Ladli Behna Yojana कुछ साल पहले तक सीहोर की एक आम गृहणी से फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का बिजनेस संभालने वाली संगीता अब देशभर में प्रसिद्ध हो चुकी हैं। महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी के सम्मेलन में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pm narendra modi ने उनकी कामयाबी की कहानी सुनी। खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। एमपी में मुख्यमंत्री के रूप में लाड़ली बहना योजना Ladli Behna Yojana शुरु करनेवाले शिवराजसिंह चौहान ने यहां भी पीएम नरेंद्र मोदी के माध्यम से देश की लाखों बहनों को करोड़ों रुपए की सौगात दिलाई।

इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 लाख लखपति दीदी को प्रमाण पत्र बांटे थे। लखपति दीदी महा सम्मेलन में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में शिवराजसिंह चौहान ने अपनी लाड़ली बहनों के लिए करोड़ों रुपए का बंदोबस्त कर दिया है। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के लाखों सखी मंडलों के लिए 6 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जारी की। यहां 5 हजार करोड़ रुपए के बैंक ऋण वितरित किए गए जिससे 2.35 लाख स्व सहायता समूहों के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें : ‘लाड़ली बहनों’ को शिवराजसिंह की बड़ी सौगात, खातों में 2500 करोड़ रुपए डालने का ऐलान

सीहोर जिले के इछावर के बिछोली गांव की लखपति दीदी संगीता बेहद उत्साहित होकर बताती हैं कि जलगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की। प्रधानमंत्री ने उनसे काम के बारे में जाना, समझा और इसके बाद शाबाशी दी।

संगीता ने बताया कि भारत सरकार ने 2021 में किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) बनाने की योजना शुरू की थी। इसी में हमने आत्मनिर्भर महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का गठन किया। संगीता ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताया कि पहले ही साल में कंपनी से 1 हजार से ज्यादा किसान महिलाएं जुड़ गईं। पहले ही साल कंपनी का कारोबार 2 करोड़ 48 लाख रूपए का था। अब तक 2 हजार से ज्यादा किसान दीदियां जुड़ चुकी हैं जिनमें से 1200 से लखपति दीदी बन चुकी हैं।

संगीता की फार्मर कंपनी फसल बीज संग्रहण के साथ गेहूं, सोयाबीन जैसे अनाजों की खरीदी भी करती है। कंपनी अब तक 5 करोड़ 43 लाख रूपए का बिजनेस (एन्युअल टर्नओवर वेल्यू) कर चुकी है। यही कारण है कि संगीता को अन्य महिलाओं को प्रेरणा देने के लिए लखपति दीदी सम्मेलन में जलगांव बुलाया गया।

लखपति दीदी योजना Lakhpati Didi Yojana में सरकार महिलाओं को 5 लाख रुपए का कर्ज देती है। इस कर्ज पर ब्याज नहीं लगता है। मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना Ladli Behna Yojana की तरह केंद्र सरकार की लखपति दीदी योजना बहनों, महिलाओं युवतियों के लिए महत्वाकांक्षी योजना है।

लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए किसी स्व सहायता समूह से जुड़ना होता है। इसके बाद महिला को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज और अपने बिजनेस प्लान जमा करने पर कर्ज दे दिया जाता है। योजना में 18 से 50 साल तक की महिलाएं लाभ ले सकती हैं।

केंद्रीय ग्रामीण विकास व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान shivrajsingh chauhan ने योजना के संबंध में बताया कि हमारा लक्ष्य अगले 3 सालों में 3 करोड़ लखपति दीदियां बनाना है। हम 1 करोड़ लखपति दीदियां बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने स्व सहायता समूहों के परिवारों को एक लाख रुपए या उससे अधिक की वार्षिक आय अर्जित करने में सक्षम बनाने के लिए एक संरचित प्रक्रिया अपनाई है। सरकार महिलाओं को फाइनेंशियल और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग देती हैं जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।