scriptACCIDENT: तेज रफ्तार का कहर, 10 माह में 972 सडक़ हादसे, 313 ने गंवाई जान | Chhindwara news | Patrika News
छिंदवाड़ा

ACCIDENT: तेज रफ्तार का कहर, 10 माह में 972 सडक़ हादसे, 313 ने गंवाई जान

जनवरी, मई और जून माह में सडक़ हादसों की संख्या 100 के पार चली गई।

छिंदवाड़ाNov 28, 2022 / 08:49 pm

ashish mishra

Road accident

Road accident file photo

छिंदवाड़ा. जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है। जिले में सडक़ हादसों में कमी नहीं आ रही है। अधिकतर लोग या तो अपनी जान गंवा रहे हैं या फिर अपंग हो रहे हैं। जिले में इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर माह तक कुल 972 सडक़ दुर्घटनाएं हुई। इसमें 881 लोग घायल हुए जबकि 313 लोगों ने अपनी जान गंवाई। इसमें जून में माह में सडक़ हादसे में सबसे अधिक 37 लोगों की मौत हुई और 82 लोग घायल हुए। जनवरी, मई और जून माह में सडक़ हादसों की संख्या 100 के पार चली गई। जनवरी में 106 सडक़ हादसे हुए। इसमें 29 लोगों की मौत हुई एवं 122 लोग घायल हुए। जबकि मई माह में 101 सडक़ हादसे में 30 लोगों की मौत हुई एवं 118 लोग घायल हुए। जून माह में भी 101 सडक़ हादसे हुए। दस माह में 287 प्राणघातक दुर्घटना, 6 गंभीर चोट की दुर्घटना, 645 साधारण चोट वाली दुर्घटना, 34 सामान्य दुर्घटना हुई। यह आलम तब है जब यातायात पुलिस लगातार अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के साथ ही सख्ती बरत रही है। लगातार चालान काटे जा रहे हैं। इसके बावजूद भी लोग जागरुक नहीं हो रहे हैं। जानकारों की मानें तो सडक़ हादसे में कमी पुलिस की सख्ती से नहीं होगा बल्कि खुद ही लोगों को जागरूक होना होगा। उन्हें यह समझने की जरूरत है कि मुझे मेरी सुरक्षा खुद ही करनी है। जिस दिन यह लोगों के मन में आ गया वे धीमी गति से वाहन चलाएंगे, यातायात नियमों का पालन करेंगे और सुरक्षा उपकरण धारण करेंगे।

ेलाइसेंस देने में बरतनी होगी सख्ती
आरटीओ विभाग में मनमानी जारी है। नियमों को ताक पर रखकर लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस दिए जा रहे हैं। सडक़ हादसे की यह भी एक वजह बन रही है। अगर आरटीओ पूरी जांच के बाद लोगों को डीएल जारी करे तो सडक़ हादसे में कुछ कमी लाई जा सकती है।

वर्ष 2022 में सडक़ दुर्घटनाओं की माहवार जानकारी

माह प्राणघातक दुर्घटना कुल दुर्घटना मृतकों की संख्या घायल जनवरी 26 106 29 122
फरवरी 30 99 34 88
मार्च 27 102 28 114
अप्रैल 26 98 28 105
मई 28 101 30 118
जून 31 101 37 82
जुलाई 31 82 33 58
अगस्त 30 93 32 63
सितंबर 31 91 33 59
अक्टूबर 27 99 29 72

इनका कहना है…
यातायात पुलिस लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। समय-समय पर सख्ती भी की जा रही है। तेज रफ्तार से वाहन चलाना, सुरक्षा उपकरण धारण न करना नियमों का पालन न करने की वजह से सडक़ हादसे होते हैं। लोगों को यह समझना होगा कि मुझे मेरी सुरक्षा खुद ही करनी है।
सुदेश सिंह, डीएसपी यातायात

Home / Chhindwara / ACCIDENT: तेज रफ्तार का कहर, 10 माह में 972 सडक़ हादसे, 313 ने गंवाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो