scriptमुख्यमंत्री ने भाजपा से किस बात का मांगा हिसाब, देखेें वीडियो | Chief Minister in Chhindwara | Patrika News
छिंदवाड़ा

मुख्यमंत्री ने भाजपा से किस बात का मांगा हिसाब, देखेें वीडियो

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना

छिंदवाड़ाMar 18, 2019 / 01:08 am

prabha shankar

Chief Minister in Chhindwara

Chief Minister in Chhindwara

छिंदवाड़ा. प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को छिंदवाड़ा में छह जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंनेे कहा कि कांग्रेस की राजनीति और इतिहास गौरवशाली रहा है। जनसभाओं में भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा बता दे कि देश की स्वतंत्रता के लिए उसके कितने लोग शहीद हुए। केंद्र की वर्तमान और प्रदेश की गत भाजपा सरकार को भी उन्होंने घेरा। जिले की चार विधानसभाओं के छह मुख्य ग्रामों में आयोजित सभाओं में उनके साथ नकुलनाथ भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर बंगलादेश के निर्माण तक की लड़ाई कांग्रेस के सेनानियों ने लड़ी है। इसके प्रमाण पूरी दुनिया के पास हैं। केंद्र सरकार देश की सुरक्षा की बात करती है। देश में सबसे ज्यादा आतंकी हमले भाजपा सरकार के समय हुए। जनता से उन्होंने कहा कि हम धीरे-धीरे आगे बढ़े हैं, लेकिन आगे का रास्ता अभी लम्बा है। हमें एक इतिहास बनाना है।
नकुलनाथ ने भी सम्बोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पिछले ढाई महीने में किए कामों और निर्णयों को बताया। उन्होंने फिर कहा कि नौजवानों को काम मिले यह मुद्दा आज का सबसे बड़ा मुद्दा है। सभाओं में जिला कंाग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, विधायक नीलेश उइके, चंद्रशेखर सांभारतोड़े, प्रमोद सूर्यवंशी, नरेंद्र विश्वकर्मा, रामप्रसाद उइके, गोविंद राय, विश्वास कांबे, नरेश साहू, पप्पू यादव, सुनील जुनूनकर सहित अन्य स्थानीय नेता उपस्थित थे।

Home / Chhindwara / मुख्यमंत्री ने भाजपा से किस बात का मांगा हिसाब, देखेें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो