scriptChildren Day : समाजहित में सेवाभाव से काम करने की दी सीख | Children Day : Foundation day of Nehru Yuva Kendra celebrated | Patrika News
छिंदवाड़ा

Children Day : समाजहित में सेवाभाव से काम करने की दी सीख

नेहरू युवा केंद्र का स्थापना दिवस मनाया

छिंदवाड़ाNov 15, 2019 / 12:06 am

Rajendra Sharma

Childran Day

Childran Day

केक काटकर मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन
छिंदवाड़ा/ देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार को नेहरू युवा केंद्र छिंदवाड़ा ने अपना स्थापना दिवस भी मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएन अग्निहोत्री, समाजसेवी श्यामल राव, जिला समन्वयक केके उरमालिया, महिला समाजसेवी सरोज कुशवाहा, समाजसेवी गंगाराम कुशवाहा की उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीएन अग्निहोत्री ने जवाहरलाल नेहरू के बारे में जानकारी लेकर सभी स्वयंसेवकों को अपने ब्लॉक एवं अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करने को लेकर बात कही एवं उन्होंने स्वच्छता के बारे में भी आग्रह किया।
समाजसेवी श्यामल राव ने बाल अपराध और कई योजनाओं की जानकारी देकर नेहरू युवा केंद्र के बारे में बताया। जिला समन्वयक केके उरमालिया ने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्र पहले नेहरू युवक केंद्र के नाम से जाना जाता था, बाद में महिलाओं को भी जोड़ा गया और तभी से नेहरू युवा केंद्र के नाम से जाना जाता है। उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी युवाओं को शुभकामनाएं देकर सेवाभाव से कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का संचालन अंशुल जैन ब्लॉक अमरवाड़ा ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला समन्वयक केके उरमालिया ने माना।
इस कार्यक्रम में राहुल बानिया, अमित बरखानिया, यस सोनी, निखिल बड़वाईक सौंसर, धर्मेंद्र सोनी बिछुआ, उमेश डोंगरे, अशोक डेहरिया, लच्छीराम भारती तामिया ब्लॉक, दिव्यांशु सरनकर, एन कुमार चंद्रवंशी, ललिता उईके, पूर्णिमा डेहरिया, अभिलाषा बन्नारे, शीतल यदुवंशी समेत अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Home / Chhindwara / Children Day : समाजहित में सेवाभाव से काम करने की दी सीख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो