scriptCongrees : सांसद आज से चार दिवसीय दौरे पर | Congrees : MP Nakul Nath on a four-day visit to the district | Patrika News
छिंदवाड़ा

Congrees : सांसद आज से चार दिवसीय दौरे पर

सांसद का यह दौरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा। 22 अक्टूबर तक वे जिलेभर में 13 स्थानों पर जनसभाएं लेंगे और संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

छिंदवाड़ाOct 19, 2019 / 11:55 am

Rajendra Sharma

nakul nath

nakul nath

छिंदवाड़ा/ सांसद नकुलनाथ का जिले का चार दिवसीय प्रवास शनिवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन वे कांग्रेस के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ शाम को कांग्रेस सेवादल संगठन की एक बैठक भी लेंगे। हालांकि सांसद का यह दौरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा। 22 अक्टूबर तक वे जिलेभर में 13 स्थानों पर जनसभाएं लेंगे और संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। जिला मुख्यालय पर वे सिर्फ एक दिन रहेंगे। सांसद कार्यालय ने उनके दौरे की विस्तृत जानकारी दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सांसद नकुलनाथ 19 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे छिंदवाड़ा आ एग हैं। आज वे शहर में ही रहेंगे। 20 अक्टूबर रविवार को नकुलनाथ सुबह 11 बजे जिला सिवनी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद दोपहर 12:15 बजे चौरई ब्लॉक के ग्राम खूंटपिपरिया, पहुंचेंगे। दोपहर 1:20 बजे बिछुआ ब्लॉक के ग्राम सिलोटाकला, 2:30 बजे उमरेठ ब्लॉक के ग्राम मोठार में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोपहर बाद 3:30 बजे वे छिंदवाड़ा लौटकर नगर पालिक निगम के ग्राम सोनपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सीएम भी आएंगे 25 को

मुख्यमंत्री कमलनाथ का जिले का दौरा तय हो गया है। वे 25 से 27 अक्टूबर तक जिले में रहेंगे। 28 अक्टूबर की सुबह वे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ मेडिकल कॉलेज और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय आयोजनों में शामिल होंगे। 25 अक्टूबर को वे छिंदवाड़ा आएंगे और दोनों प्रमुख स्थानों का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। 26 और 27 अक्टूबर को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम शिकारपुर में करेंगे। 28 अक्टूबर को वे सुबह 11 बजे भोपाल रवाना हो जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो