scriptराष्ट्र और समाज निर्माण में योगदान को किया याद | Contribution in nation and society building remembered | Patrika News
छिंदवाड़ा

राष्ट्र और समाज निर्माण में योगदान को किया याद

डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।वक्ताओं ने कहा उन्होंने संविधान में सभी को समानता, स्वतंत्रता, मौलिक अधिकार सहित कई अधिकार दिए। देश और समाज के लिए किए गए उनके कार्यों का स्मरण किया गया।

छिंदवाड़ाDec 07, 2021 / 05:16 pm

Rahul sharma

ambedkar_2.jpg

Contribution in nation and society building remembered

छिन्दवाड़ा/सौंसर. डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।वक्ताओं ने कहा उन्होंने संविधान में सभी को समानता, स्वतंत्रता, मौलिक अधिकार सहित कई अधिकार दिए। देश और समाज के लिए किए गए उनके कार्यों का स्मरण किया गया। बौद्ध महासभा,समता सैनिक दल,रमाबाई आम्बेडकर महिला मंडल, डॉ .बाबासाहेब आम्बेडकर नवयुवक मंडल सहित सामाजिक संगठनों ने सुबह बौद्ध विहार में तथागत बुद्ध व डॉ.आम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए ।बुद्ध वंदना की। आम्बेडकर तिराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए गए। समता सैनिक दल ने मानवंदना सलामी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। प्रयास जीने की नई सोच संगठन ने आंबेडकर चौक पहुंचकर आदरांजलि अर्पित की। इस दौरान संस्था के अशोक भुसारी, मेजर प्रदीप कलसकर,विजय नागदवने व सदस्य मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खैरी तायगांव के अंबेडकर चौक में बौद्ध उपासकों ने 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सुमित्रा बाई देवमनजी बागड़े के स्मृति प्रीतर्थ अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए सीढी दान में दी।इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाटील, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीदास बोरकर ने अपने विचार रखें। पारडसिंगा के अंबेडकर चौक में भी महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। समता सैनिक दल ने नालंदा बौद्ध विहार में डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। देश और समाज के लिए किए गए उनके कार्यों का स्मरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Home / Chhindwara / राष्ट्र और समाज निर्माण में योगदान को किया याद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो