scriptदो परिवार के बीच विवाद, एक लहुलहान | Controversy between two families | Patrika News
छिंदवाड़ा

दो परिवार के बीच विवाद, एक लहुलहान

विवाद दो पक्षों के बीच हुआ पुलिस ने एक पक्ष के लोगों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।

छिंदवाड़ाMay 19, 2019 / 05:58 pm

Sanjay Kumar Dandale

file

विवाद

छिंदवाड़ा. धरमटेकड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम नेर में तीन दिन पहले हुए विवाद में घायल हुए एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार को जिला अस्पताल से उसे नागपुर रैफर कर दिया गया। विवाद दो पक्षों के बीच हुआ था। पुलिस ने एक पक्ष के लोगों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। शनिवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, यहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम में दो परिवार के बीच किसी बात को लेकर तीन दिन पहले विवाद हुआ था। दोनों पक्ष में चार-चार लोग शामिल थे। एक पक्ष से हरिओम (२७) पिता घोरू यादव, श्रीराम पिता मूलसिंह, रानी पिता प्रभुदयाल यादव एवं प्रभुदयाल पिता मनोज यादव शामिल हैं। दूसरे पक्ष में युवराज पिता हरिराम यादव, विशाल पिता विष्णु रघुवंशी एवं भूरा पिता विष्णु रघुवंशी शामिल थे। किसी बात को लेकर सभी के बीच जमकर मारपीट हुई।
अस्पताल चौकी के अनुसार प्रभुदयाल को गम्भीर चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे नागपुर रैफर कर दिया है। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। चौकी पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगी। तीनों आरोपितों को तीन दिन की पुलिस रिमांड दी है।

अलग-अलग हो चुका है परिवार
धरमटेकड़ी चौकी प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग एक ही परिवार से हंै जो अलग-अलग हो चुके हैं। पुराने पारिवारिक विवाद के चलते १४ मई की रात को दोबारा विवाद हुआ जिसमें युवराज यादव, विशाल यदुवंशी और भूरा यदुवंशी ने मिलकर प्रभुदयाल और उसके परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की। प्रभुदयाल की पत्नी रानी की रिपोर्ट पर सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया है। पांडे ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, यहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

Home / Chhindwara / दो परिवार के बीच विवाद, एक लहुलहान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो