छिंदवाड़ा

Corona virus: जरुरतमंदों के मददगार हैं ये, इस तरह से कर रहे सेवा, आप भी ले सकते हैं सीख

संकट की इस घड़ी में गरीबों के लिए यह समाजसेवी संकटमोचन से कम नहीं।

छिंदवाड़ाApr 02, 2020 / 12:35 pm

ashish mishra

Corona virus: जरुरतमंदों के मददगार हैं ये, इस तरह से कर रहे सेवा, आप भी ले सकते हैं सीख

छिंदवाड़ा. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते बीते 22 मार्च से लॉकडाउन होने के बाद से हर जरुरतमंद के पास जिले के समाजसेवी पहुंचकर उनकी मदद कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में गरीबों के लिए यह समाजसेवी संकटमोचन से कम नहीं। इनके अलावा हमारे जिले में ऐसे कई लोग हैं जो बिना स्वार्थ के अपने सामर्थ अनुसार जरुरतमंदों की मदद कर रहे हैं। ‘पत्रिका’ छिंदवाड़ा के 7वें स्थापना दिवस पर हम ऐसे ही कुछ लोगों से आपकी मुलाकात करा रहे हैं।
————————————-
लॉकडाउन अवधि में ये डॉक्टर फोन पर दे रहे निशुल्क परामर्श

लॉकडाउन की अवधि में अगर किसी के बच्चे को कोई तकलीफ होती है तो वे बाल्य शिशू रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशियन डॉ. आशीष अग्रवाल से संपर्क कर सकते हैं। डॉ. आशीष इस समय दिन-रात फोन पर निशुल्क सेवा दे रहे हैं। उनसे फोन नंबर- 9425392002 पर संपर्क किया जा सकता है।

————————————
आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से जोड़ों का दर्द, पाइल्स, अग्निकर्म सहित अन्य बीमारियों को ठीक करने के लिए आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मोरेश्वर विश्वकर्मा फोन पर निशुल्क परामर्श दे रहे हैं। इनसे फोन नंबर-9424666322 पर संपर्क किया जा सकता है।
—————————–
समाजसेवी डॉ. चन्द्रकांत विश्वकर्मा जनरल फिजिशियन हैं। उन्होंने बताया कि वे लॉकडाउन की शुरुआत से ही लोगों को फोन पर बीमारी से संबंधित निशुल्क परामर्श दे रहे हैं। उन्होंने 24 घंटे अपनी सेवाएं जारी रखने का निर्णय लिया है। डॉ. चंद्रकांत से 9424947771 पर संपर्क किया जा सकता है।
—————————
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल जायसवाल एवं डॉ. पारुल जायसवाल फोन पर मरीजों को बीमारी से संबंधित निशुल्क परामर्श दे रहे हैं। वह लॉकडाउन की अवधि तक 24वें घंटे निशुल्क परामर्श देने के लिए उपलब्ध हैं। उनसे फोन नंबर-9407025074 पर संपर्क किया जा सकता है।
————————————————–

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन श्रीवास्तव लॉकडाउन की अवधि में लोगों को फोन पर निशुल्क सेवा दे रहे हैं। उन्होंने अपना फोन नंबर-सोशल साइट्स पर भी अपलोड कर रखा है। डॉ. नितिन से बीमारी से संबंधित निशुल्क परामर्श फोन नंबर-7879534343 पर लिया जा सकता है।

———————————-

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेश मिश्रा ने भी अपने फेसबुक पेज पर 26 मार्च को एक मैसेज छोड़ा जिसमें उन्होंने लॉकडाउन की अवधि में मरीजों को निशुल्क परामर्श देने के निर्णय को लिखा है। डॉ. हितेश मिश्रा से फोन नंबर-9754969663 पर संपर्क किया जा सकता है।
————————————-

इन संगठनों की सेवा से गरीबों की मिट रही भूख
जिले में समाधान अत्योदय फाउंडेशन, परतला के महाराजा समिति, रुद्र परिवार, शुभम शिक्षा समिति, सोल्जर ग्रुप, इनरव्हील क्लब सहित कई ऐसे ग्रुप और समाजसेवी हैं जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से गरीबों तक खाना सहित अन्य मदद पहुंचा रहे हैं।

———————————

और इन्होंने मुसाफिरों को पनाह देने की की पहल

चार्टड एकाउंटेट एवं रंगकर्मी सचिन वर्मा ने लॉकडाउन में फंसे लोगों को रहने की जगह देने की पहल की। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर 28 मार्च को एक मैसेज भी सेंड किया किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि अगर कोई व्यक्ति लॉकडाउन में फंसा हुआ है जिसके पास रहने की जगह नहीं है तो उनसे संपर्क कर सकता है। उनका फोन नंबर-9424594903 है। वहीं एडवोकेट नीरज लव्हाले ने लॉकडाउन के दौरान छिंदवाड़ा शहर में फंसे लोगों को ठहरने के लिए ईएलसी चौक स्थित ऑफिस में जगह दी है। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर भी मैंने मैसेज डाल रखा है। अगर कोई शहर में फंसा हुआ है तो वह मुझसे 9424734666 पर संपर्क कर सकता है। नीरज लव्हाले ने बताया कि इसके अलावा वे खाद्य सामग्री भी जरुरतमंदों को उपलब्ध करा रहे हैं।
—————
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.