सर्किल | उपभोक्ता सर्वेक्षण | संतुष्ट | असंतुष्ट | संतुष्टि प्रतिशत |
छिंदवाड़ा | 741 | 716 | 25 | 96.63 |
जबलपुर सिटी | 3407 | 3187 | 220 | 93.54 |
जबलपुर ग्रामीण | 514 | 468 | 46 | 91.05 |
सिवनी | 625 | 581 | 44 | 92.96 |
बालाघाट | 428 | 353 | 75 | 82.48 |
नरसिंहपुर | 183 | 173 | 10 | 94.54 |
Electricity Company: छिंदवाड़ा में बिजली संतुष्टता का दावा अधिक, फिर भी गांवों में ट्रिपिंग की समस्या बरकरार,पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी की हेल्पलाइन का आया सर्वे, ग्रामीण उपभोक्ता झुठला रहे दावा
छिंदवाड़ा•Oct 13, 2019 / 11:23 am•
prabha shankar
electricity
छिंदवाड़ा/ पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी की नजर में छिंदवाड़ा में दी जा रही बिजली आपूर्ति में उपभोक्ताओं की संतुष्टता का प्रतिशत सबसे अधिक है। ग्रामीण इलाकों में इस दावों को टटोला जाए तो स्थिति ठीक विपरीत मिल रही है। गांवों में बिजली की बार-बार गुल होने (ट्रिपिंग) की समस्या बरकरार है। जिस पर कम्पनी के ध्यान दिए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
वितरण कम्पनी द्वारा बिजली सम्बंधी शिकायतों के लिए 1912 नम्बर की हेल्पलाइन बनाई गई है। इसमें उपभोक्ताओं की शिकायत सुनी जाती है और उसका निराकरण कर फीडबैक भी लिया जाता है। इस हेल्पलाइन द्वारा कम्पनी के अधीन आने वाले जबलपुर संभाग के 21 विद्युत वितरण सर्किल के 17668 उपभोक्ताओं से फोन कर सर्वेक्षण किया गया। इनमें 16276 उपभोक्ता संतुष्ट पाए गए। इसका कुल प्रतिशत 92.12 रहा। इनमें छिंदवाड़ा के 741 उपभोक्ताओं पर किए गए सर्वेक्षण में संतुष्टता का प्रतिशत 96 प्रतिशत से अधिक रहा। यह कम्पनी क्षेत्र में सर्वाधिक बताया गया है।
सर्किल | उपभोक्ता सर्वेक्षण | संतुष्ट | असंतुष्ट | संतुष्टि प्रतिशत |
छिंदवाड़ा | 741 | 716 | 25 | 96.63 |
जबलपुर सिटी | 3407 | 3187 | 220 | 93.54 |
जबलपुर ग्रामीण | 514 | 468 | 46 | 91.05 |
सिवनी | 625 | 581 | 44 | 92.96 |
बालाघाट | 428 | 353 | 75 | 82.48 |
नरसिंहपुर | 183 | 173 | 10 | 94.54 |