scriptनपा के सामने कर्मचारी ने खुद पर डाला केरोसिन | Employee kerosene put on herself | Patrika News
छिंदवाड़ा

नपा के सामने कर्मचारी ने खुद पर डाला केरोसिन

परेशान होकर नपा के एक कर्मचारी ने नगर पालिका के सामने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया।

छिंदवाड़ाJul 13, 2019 / 05:26 pm

Sanjay Kumar Dandale

indore

केरोसिन

जुन्नारदेव . नगर पालिका में विगत वर्ष 49 कर्मियों के नियमतीकरण के लिए नपा कर्मचारी तुलसीराम कुरवेती के माध्यम से तीस-तीस हजार रुपए जमा किया गया था। उसके बाद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी दौरान लिपिक तुलसीराम कुरवेती का स्थांतरण मण्डला हो गया। इसकी खबर लगते ही सभी 49 कर्मचारियों ने अपनी राशि की मांग कुरवेती से कई बार की थी। परेशान होकर नपा के एक कर्मचारी कवरेती ने नगर पालिका के सामने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे पकडक़र पुलिस थाना लाया गया। दैनिक वेतन भोगियों ने उक्त मामलें की जांच को लेकर लिखित शिकायत थाना जुन्नारदेव में की है।
जानकारी में दैनिक वेतन भोगियों ने अपनी लिखित शिकायत में उल्लेख किया कि हम नपा परिषद जुन्नारदेव में कार्यरत् समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों से तत्कालीन सीएमओ रवि प्रकाश श्रीवास्तव एवं स्थापना लिपिक तुलसीराम कुरवेती के द्वारा 30-30 हजार रुपए लेकर 49 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को विनियमतीकरण आदेश दिनांक 26 सितम्बर 2018 को जारी किए गए थे। लगभग एक वर्ष बीत चुके हैं परन्तु आज तक विनियमतीकरण आदेश के परिपालन में वेतन का भुगतान नहीं किया हैं। सारे नियमों को दरकिनार रख सीएमओं आरपी श्रीवास्तव ने एक वर्ष बाद सभी कर्मचारियों से पैसे लेने के बाद ही विनियमतीकरण कार्यवाही की गई थी।

Home / Chhindwara / नपा के सामने कर्मचारी ने खुद पर डाला केरोसिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो