scriptField survey: बढ़ गई ओलावृष्टि की क्षति, कलेक्टर ने मांगा सरकार से बजट | Field survey: The damage of hailstorm increased | Patrika News
छिंदवाड़ा

Field survey: बढ़ गई ओलावृष्टि की क्षति, कलेक्टर ने मांगा सरकार से बजट

पटवारियों का मैदानी सर्वेक्षण, तामिया, हर्रई तहसीलदार में दी 3.10 करोड़ की राहत स्वीकृति

छिंदवाड़ाJan 20, 2022 / 10:52 am

prabha shankar

hailstorm

hailstorm

छिंदवाड़ा। हर्रई और तामिया के 45 गांवों में हुई ओलावृष्टि से हुए नुकसान की विस्तृत मैदानी रिपोर्ट पटवारियों ने दे दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर दोनों तहसीलदारों ने 3.10 करोड़ रुपए की राहत स्वीकृति दे दी हैं। कलेक्टर ने सरकार से इसका बजट मांगा है। उसके आने पर ही किसानों को राहत दी जाएगी।
भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार जिले में आठ एवं नौ जनवरी को हुई वर्षा तथा ओलावृष्टि से हर्रई के 39 तथा तामिया के छह ग्रामों के किसानों की गेहूं, चना समेत अन्य फसलों को क्षति हुई थी। इसके तुरंत बाद प्रारम्भिक सर्वेक्षण में 2027 कृषकों की लगभग 1683 हैक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल को क्षति होना बताया गया था। हाल ही में पटवारियों ने अपनी मैदानी रिपोर्ट पेश की। इस अंतिम रिपोर्ट के अनुसार हर्रई तहसील के 39 ग्रामों में ओलावृष्टि से हुई क्षति बढ़ गई है। सर्वे में 1812.41 हैक्टेयर क्षेत्र में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा।
इससे 2025 किसान प्रभावित हुए। इस पर तहसीलदार ने तीन करोड़ एक लाख 22 हजार 963 रुपए राहत राशि मंजूर की तो वहीं तामिया के छह गांवों की 110 हैक्टेयर रकबा की फसल नष्ट हुई। इसमें 167 किसानों को नो लाख 19 हजार 500 रुपए तहसीलदार ने स्वीकृत किए।इस अंतिम रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने 3.10 करोड़ रुपए की राहत राशि राज्य शासन से मांगी है। कहा जा रहा है कि फरवरी तक यह बजट आ सकता है। इसके बाद प्रशासन राहत राशि प्रभावित किसानों के खाते में डालेगा।


उपसंचालक ने अनुसंधान केंद्र में किया फसल का निरीक्षण
उपसंचालक कृषि जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा सह संचालक, आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र डॉ. वीके पराडकर एवं कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. एसके पन्नासे के साथ कृषि अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जीरो लागत तकनीकी से सरसों, देशी कपास, नागपुरी संतरे व नीम्बू के उन्नत किस्म के तैयार किए गए पौधों के साथ ही चना, मटर, सरसों एवं अलसी की विभिन्न उन्नत किस्मों के प्रदर्शन, प्लॉट, पोषण वाटिका आदि का अवलोकन किया।

Home / Chhindwara / Field survey: बढ़ गई ओलावृष्टि की क्षति, कलेक्टर ने मांगा सरकार से बजट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो