scriptगणपति बप्पा को विदाई देने का दौर शुरू | Ganapati Bappa to start farewell | Patrika News
छिंदवाड़ा

गणपति बप्पा को विदाई देने का दौर शुरू

गणेश प्रतिमाओं की विदाई का दौर शुरू हुआ।

छिंदवाड़ाSep 23, 2018 / 05:38 pm

SACHIN NARNAWRE

a

गणपति बप्पा को विदाई देने का दौर शुरू

प्रतिमाओं का विसर्जन
गणपति बप्पा को विदाई देने का दौर शुरू

सौंसर. शुक्रवार-शनिवार से गणेश प्रतिमाओं की विदाई का दौर शुरू हुआ। शुक्रवार-शनिवार को गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों पर आरती पूजन के बाद भोजन दान कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं बप्पा को विदाई देने का दौर जारी रहा।
नगर पालिका के द्वारा प्रतिमाओं को विसर्जित कराने के लिए जलकुंड भी नगर में बनाए है। प्रतिमा स्थापना परिवारों से आह्वान किया गया है कि वे प्रतिमाओं का विसर्जन कुंड में ही कराए। वहीं सार्वजनिक प्रतिमा स्थापना मंडलों को भी प्रशासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान गाजे- बाजे के साथ निकलने वाली रैली को शांतिपूर्वक सद्भावना के साथ विसर्जन स्थल पर ले जाकर प्रतिमाओं का विसर्जन करे।
उमरानाला . नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में सभी सार्वजनिक गणेश पंडालों तथा घरों में हवन पूजन कीर्तन तथा गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सभी श्रद्धालु भक्तजनों ने बड़े विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा के समक्ष हवन पूजन कराया। वहीं गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी बड़े धूमधाम के साथ श्रद्धालु कर रहे हैं। शनिवार को भी कई गणेश पंडालों में हवन पूजन का कार्यक्रम रखा गया इसी तरह आज रविवार को प्रात: काल से गणेश प्रतिमाओं के पंडालों में हवन पूजन तथा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही धूमधाम के साथ किया जाएगा
बोरगांव. नगर के नंदाजी कॉलोनी के प्रांगण में विराजमान गणपति के दरबार में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों एवं महिलाओं ने कुर्सी-दौड़ नाटक भजन कीर्तन डांस में भाग लिया। इसके अलावा प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को इनाम भी बांटे गए। शनिवार को भक्त हवन-पूजन कर प्रसाद वितरण कर रहे हैं।
जुन्नारदेव. नगर पालिका परिषद ने गणेश विसर्जन को देखते हुए अस्थाई रूप से विसर्जन स्थल की व्यवस्था बनाई गई है। नपा अध्यक्ष पुष्पा साहू नेे बताया कि वार्ड 17 पानी की टंकी के समीप सुकरी में प्रतिमा विसर्जन करने के लिए अस्थाई रूप से एक विसर्जन स्थल तैयार किया गया है। मुख्य नपा अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशानुसार प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अस्थाई विसर्जन स्थल बनाया जाना है जाहं नगर में स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा सके।
विघ्नहर्ता की विदाई
पिपला/लांघा. . गणेश स्थापा के अंतिम दिनों में ग्राम लांघा में घर-घर महाप्रसाद का वितरण किया गया। शनिवार से विघ्नहर्ता को विदाई देने का दौर शुरू हो गया। ग्राम में सभी घरों से गणेश प्रतिमाएं एक साथ होकर गाजे-बाजे के साथ भ्रमण करती है। इस दौरान महिलाएं पूजन अर्चन करतीं है तो बच्चें और युवा गणपति बप्पा मोरिया, अगलू बरस तू जल्दी आ के नारे लगाते हुए विसर्जन स्थल पहुंच रहे हैं।

Home / Chhindwara / गणपति बप्पा को विदाई देने का दौर शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो