scriptGandhi Jayanti : रामधुन के साथ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा | Gandhi Jayanti : Congress took out padyatra with ram dhun | Patrika News
छिंदवाड़ा

Gandhi Jayanti : रामधुन के साथ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

फव्वारा चौक पर सभा आयोजित, याद किया राष्ट्र पिता का योगदान

छिंदवाड़ाOct 03, 2019 / 01:10 am

Rajendra Sharma

Gandhi Jayanti special

Gandhi Jayanti special

छिंदवाड़ा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पर शहर में रामधुन के साथ कांगे्रस तथा उसके अनुसांगिक संगठनों ने बुधवार को पदयात्रा निकाली। फव्वारा चौक पर एक सभा भी हुई। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। अपने दृढ निश्चय से अहिंसा, सत्य और सत्याग्रह से उन्होंने ब्रिटिश हुकुमत की नींव हिलाकर रख दी और भारत को आजादी दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान दिया। हम आज पूज्य बापू के 150वें जन्मदिवस पर उन्हें नमन करते हैं।
जिलाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि आज फिर इस देश को बापू जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है। बापू का यह बलिदान यह देश कभी नहीं भुला पाएगा।
पदयात्रा का स्थानीय छोटा तालाब से शुभारंभ हुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सर्वप्रथम भारत वर्ष के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नन्हे बालक बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत की जा रही रामधुन के बीच यह यात्रा छोटीबाजार, मेन रोड, गोलगंज, इतवारी से भ्रमण करती हुई फ व्वारा चौक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल कांग्रेसजन ने बापू की प्रतिमा पर पुष्पाहार अर्पित कर महात्मा गांधी अमर रहे के नारों से जयघोष किया। पदयात्रा में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, कार्यअध्यक्ष विष्वनाथ ओकटे,सेवादल प्रमुख सुरेश कपाले, प्रदेश महिला कांग्रेस की पदाधिकारी कामिनी शाह सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सुभाष टापू पर मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

नवरत्न हैप्पी क्लब ने बुधवार को गांधी और शास्त्री जयंती मनाई। सुभाष पार्क स्थित टापू पर क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। सचिव मनमोहन साहू ने गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कालीदास बघेल द्वारा रचित गीत को अभय जैन ने सुमधुर स्वर में प्रस्तुत किया।
अध्यक्ष विनोद स्वामी ने स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्याम सूर्यवंशी ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। गीतकार डीके मिश्रा ने आनंद कार्यशाला के अंतर्गत खुश रहने के लिए मार्गदर्शन दिया। बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य और शहर के नागरिक उपस्थित रहे।

Home / Chhindwara / Gandhi Jayanti : रामधुन के साथ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो