scriptकोरोना को हराने घर-घर गूंजा गायत्री मंत्र | Gayatri Mantra echoed from house to house | Patrika News
छिंदवाड़ा

कोरोना को हराने घर-घर गूंजा गायत्री मंत्र

यज्ञ के साथ पौधरोपण का लिया गया संकल्प

छिंदवाड़ाJun 01, 2020 / 05:25 pm

Rajendra Sharma

dsc_0182_1.jpg
छिंदवाड़ा/ कोविड 19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे विश्व में रविवार को 10 लाख से ज्यादा घरों में गायत्री मंत्र गूंजते रहे। 100 देशों के साथ पूरे भारत के कई शहर और गांवों में सुबह लोगों ने कोरोना को हराने गायत्री मंत्र का जाप किया। साथ ही महामृत्यंजय मंत्र भी कहते हुए यज्ञ में आहुतियां समर्पित कीं। गायत्री परिजन के सहयोग से हुए इस अनुष्ठान में लोगों ने नशा न करने और पौधरोपण करने कासंकल्प भी लिया।
ध्यान रहे अखिल विश्व गायत्री परिवार ने इस विशेष यज्ञ का आयोजन विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण तथा वातावरण परिशोधन के लिए किया।
जिले में यज्ञ उपासना के जिला प्रभारी अरुण पराडकर ने बताया कि तंबाकू निषेध दिवस, महेश नवमीं के मौके पर जिले में 51 हजार घरों में यह यज्ञ कार्यक्रम संपन्न हुआ। गायत्री परिवार के साथ अन्य सामाजिक-धार्मिक संगठनों के सहयोग से लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सभी ने अपने घरों में विधि-विधान से यज्ञ हवन संपन्न किए। अग्नि स्थापना के साथ 24 बार गायत्री मंत्र और पांच बार महामृत्युंजय का जाप कर आहुुतियां समर्पित की गईं। इस दौरान विश्वभर में महामारी के संक्रमण के बीच योद्धाओं की तरह काम कर रहे पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी और इसके नियंत्रण में लगे अन्य लोगों के स्वास्थ्य की मंगल कामना की गई। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार ने मोबाइल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया, जिसमें स्कूल के बच्चों, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। सभी ने उत्साह और उमंग के साथ अपने-अपने घरों में यज्ञ कर सबके मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। जिला समन्वयक दिनेश देखमुख ने इस अवसर पर सभी सामाजिक और धार्मिक संगठनों का सहयोग देने के लिए आभार माना। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम के तहत 99 पौधे रोपे गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो