scriptकिसानों के खाते में छह करोड़ 26 लाख… जानिए क्यों | Good News for Farmers | Patrika News
छिंदवाड़ा

किसानों के खाते में छह करोड़ 26 लाख… जानिए क्यों

पंजीकृत चार हजार किसान मंडी में बेचने आए अपना अनाज] जिले की मंडियों में भावांतर भुगतान योजना में किया फसल का विक्रय

छिंदवाड़ाDec 15, 2017 / 09:57 am

prabha shankar

agriculture

Good News for Farmers

छिंदवाड़ा. 16 अक्टूबर से शुरू हुई भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत फसलों की खरीदी में अब तक पंजीयन कराने वाले चार हजार किसानों ने अपना अनाज मंडी परिसरों में आकर बेचा है। हालांकि पंजीयन के लिहाज से यह आंकड़ा काफी कम है। नवम्बर तक में तीन हजार 669 किसानों ने निर्धारित समयावधि में उपज का विक्रय मंडी प्रांगणों में किया है।
मौजूदा जानकारी के अनुसार अब तक चार हजार पंजीकृत किसान अपना अनाज लेकर मंडियों में पहुंचे हैं। किसान कल्याण तथा कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन किसानों के खाते में नवम्बर माह तक ६ करोड़ 26 लाख 32 हजार 200 रुपए का समायोजन किया जाना है। किसानों को मूल्य के अंतर की राशि उनके खाते में ही मिलेगी। इसके लिए कलेक्टे्रट में भी विशेष पोर्टल के जरिए भुगतान को व्यवस्थित और समय पर करने के लिए मंडी और सम्बंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
80 हजार किसानों ने कराया है पंजीयन
ध्यान रहे भावांतर भुगतान योजना में आठ फसलों को अधिसूचित किया गया है। इन फसलों के उत्पादक 80 हजार 583 किसानों ने फसलवार पंजीयन कराया है। मक्का उत्पादक किसानों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसे बेचने के लिए 69 हजार 808 किसानों का पंजीयन हुआ है। इसके बाद अरहर उत्पादक 10 हजार 555 किसानों ने भावांतर में फसल बेचने पंजीयन कराया है। सोयाबीन के 3383, मंूगफली उत्पादक 5111, उड़द उत्पादक 543, मूंग उत्पादक 94, तिल और रामतिल उत्पादक 30 किसानों के पंंजीयन विभिन्न समितियों में किए गए हैं।
नवम्बर में इतनी मिली अंतर की राशि
नवंबर के महीने में सोयाबीन 3050 के मुकाबले 2640 रुपए प्रति क्विंटल बिका। भाव के अंतर की राशि 410 रुपए किसानों के खाते में जमा की जा रही है। इसी तरह मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1425 है जबकि मॉडल दर 1110 रुपए ही आई। इसके 315 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किसान के खाते में रुपए डाले जा रहे हैं। इसी तरह मूंग ब्रिक्री पर 1455 रुपए, उड़द पर 2330 रुपए और मूंगफल्ली पर 880 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि का भुगतान किसानों को किया जा रहा है।

Home / Chhindwara / किसानों के खाते में छह करोड़ 26 लाख… जानिए क्यों

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो