scriptGurunanak jayanti: आस्था एवं उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा प्रकाशोत्सव | Gurunanak jayanti 2019 | Patrika News

Gurunanak jayanti: आस्था एवं उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा प्रकाशोत्सव

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 12, 2019 12:40:09 pm

Submitted by:

ashish mishra

प्रकाशोत्सव मंगलवार को आस्था एवं उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा।

Gurunanak jayanti: आस्था एवं उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा प्रकाशोत्सव, यह होंगे आयोजन

Gurunanak jayanti: आस्था एवं उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा प्रकाशोत्सव, यह होंगे आयोजन


छिंदवाड़ा. गुरुनानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव मंगलवार को आस्था एवं उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। इसके लिए सभी गुरुद्वारे में तैयारियां पूरी की गई है। इस अवसर पर स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सदस्यों ने बताया कि सुबह 8 से 9 बजे तक कीर्तन हजूरी रागी, सुबह 9 से 10 बजे तक दीपक सिंग एवं साथी करनालवाले द्वारा कीर्तन, सुबह 10 से 10.30 बजे तक श्री अखंड पाठ साहेब एवं सहज पाठों की संपूर्णता, सुबह 11 से 11.30 बजे तक कीर्तन हजूरी रागी एवं कीर्तन संगत द्वारा, सुबह 11.30 से 1 बजे तक कीर्तन, दोपहर 1 से 1.30 बजे तक कीर्तन हजूरी रागी एवं दोपहर 1.30 बजे अध्यक्ष एवं सचिव का उद्बोधन होगा। दीवान समाप्ति के पश्चात गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। इसके पश्चात रात्रि 7 से 8 बजे तक पाठ रहिरास साहेब एवं कीर्तन हजूरी रागी एवं रात्रि 8 से 10 बजे तक कीर्तन होगा। दीवान समाप्ति पश्चात दूध का लंगर आयोजित किया जाएगा। वहीं मोहननगर स्थित गुरुद्वारे में सुबह 10 बजे भाई मोहन दास दरबार में भोग साहेब अरदास एवं प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 12 बजे जैसाराय दरबार में भोग साहेब एवं अरदास पश्चात भंडारा होगा। यहां रात 9 बजे पंचायती गुरुदरबार में भेजन-कीर्तन सत्संग के पश्चात रात 12 बजे भोग साहेब अरदास होगा। इसके अलावा शहर के अन्य गुरुद्वारे में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो