scriptजन्म कल्याणक में जमकर नाचे इंद्र-इंद्राणी | Indra Indrani in birth welfare | Patrika News
छिंदवाड़ा

जन्म कल्याणक में जमकर नाचे इंद्र-इंद्राणी

जिनालय कारजत जयंती महोत्सव

छिंदवाड़ाFeb 09, 2019 / 05:30 pm

sunil lakhera

Indra Indrani in birth welfare

जन्म कल्याणक में जमकर नाचे इंद्र-इंद्राणी

छिंदवाड़ा. अहिंसा स्थली गोलगंज में आदिनाथ जिनालय का 25वें वार्षिक उत्सव रजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन दिगम्बर जैन मुमुक्षु मंडल और अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के जिनवाणी तत्वरसिक जिन शासन सेवकों ने विविध अनुष्ठानों का मंगलमय आयोजन कर महोत्सव की खुशियां मनाई। इसें बाद जिनेंद्र पूजन, तत्वार्थसूत्र विधान होगा। गुरुदेव के सीडी प्रवचनों के बाद पं. अभयशास्त्री के प्रवचन होंगे। दोपहर को तत्वचर्चा और शाम को जिनेंद्र भक्ति, मंगल प्रवचन के बाद तप कल्याण महोत्सव मनाया जाएगा।
सुबह सामूहिक रूप से पूजा अर्चना के साथ प्रवचनसार विधान कर शुद्धात्मा की महिमा सभी ने जानी। कार्यक्रम का संचालन पं. अभयकुमार शास्त्री, पं. विराग शास्त्री, पं. सम्मेद शास्त्री ने किया। श्री आदिप्रभु के जन्म कल्याणक की खुशियां मनाते हुए सौधर्म इंद्र-इंद्राणी ने तांडव नृत्य किया तो कुबेर-कुबेरानी के साथ अन्य इंद्र-इंद्राणियों ने बाल तीर्थंकर की महिला सुनकर और नृत्यगान कर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर अष्टकुमारिकाओं ने सुंदर नृत्यगान कर सभी का मन मोह लिया। फेडरेशन सचिव दीपकराज जैन ने बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को सुबह सात बजे जिनबिंम्ब प्रक्षालन से आयोजन प्रारंभ होगा। इसें बाद जिनेंद्र पूजन, तत्वार्थसूत्र विधान होगा। गुरुदेव के सीडी प्रवचनों के बाद पं. अभयशास्त्री के प्रवचन होंगे। दोपहर को तत्वचर्चा और शाम को जिनेंद्र भक्ति, मंगल प्रवचन के बाद तप कल्याण महोत्सव मनाया जाएगा।
कल पिलाई जाएगी ब्राह्मी बूटी – बसंत पंचमी के दिन चारगांव स्थित शिव मंदिर में ब्राह्मी बूटी सोपान का आयोजन किया गया है। आयुर्वेद सेवा समिति पिछले सात साल से यह आयोजन कर रही है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ ब्राह्मी पान कराया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक पं. भुवनेश्वर कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सुबह साते से शाम सात बजे तक तीन वर्ष से ज्यादा आयु के सभी लोग इसे ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसकी बूटी के सेवन से बुद्धि प्रबल होती है।

Home / Chhindwara / जन्म कल्याणक में जमकर नाचे इंद्र-इंद्राणी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो