scriptविद्यार्थियों को दी मौलिक अधिकारों की जानकारी | Information about fundamental rights given to students | Patrika News
छिंदवाड़ा

विद्यार्थियों को दी मौलिक अधिकारों की जानकारी

आम्बेडकर जयंती के दिन सुबह 9 बजे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर त्रिशरण पंचशील ग्रहण कर रैली निकाली गई।

छिंदवाड़ाApr 17, 2018 / 07:14 pm

arun garhewal

Information about fundamental rights given to students

छिंदवाड़ा. पांढुर्ना/तिगांव. डॉ. बीआर आम्बेडकर की 127 वीं जयंती के अवसर पर में डॉ. आम्बेडकर यूथ फेडरेशन, सावित्री बाई फुले महिला मंडल एवं अन्ना भाऊ साठे समिति तिगांव की ओर से 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आम्बेडकर जयंती के दिन सुबह 9 बजे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर त्रिशरण पंचशील ग्रहण कर रैली निकाली गई। रैली समापन के बाद भोजन दान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं रविवार को शाम 7 बजे मुख्य अतिथि के रूप में धम्मगुरु सत्यानंदज महाथेरो, एसडीएम दीपक कुमार वैद्य, खोमन सिंह धु्रव, हरिशचंद्र ढोके ,शंकरराव बागड़़े,प ्रवीण तायवाड़े, ज्ञानेश्वर गजभिये, के हस्ते विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में डॉ. अम्बेडकर यूथ फेडरेशन एवं सावित्री बाई फुले महिला मंडल के सदस्य एवं राजेन्द्र सी शेंडे, प्रदीप शेंडे, विनायक शेंडे, जितेंद्र शेंडे, राहुल शेंडे, राजेन्द्र वी शेंडे, अध्यक्ष धीरज शेंडे, उपाध्यक्ष स्वयंदीप शेंडे, कोषाध्यक्ष विशाल शेंडे, सचिव सचिन सुखदेव शेंडे एवं धर्मपाल पाटिल, नरेंद्र शेंडे, नीलेश शेंडे, रोशन शेंडे, संदीप शेंडे, जीतू शेंडे, मयूर शेंडे , धनंजय शेंडे रूपेश शेंडे द्वारा अभिवादन कर कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
बाजार चौक में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी
सौंसर. भीम जयंती पर बाजार चौक में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में रविवार शाम को हुए सर्वप्रथम भीम गीतों से कार्यक्रम का आगाज किया गया। बुध्द-भीम गीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति बच्चों ने दी। नन्हीं बालिकाओं ने मंच पर डॉ. आम्बेडकर के संदेशों को प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बडी संख्या में बौध्द बंधु एवं नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि प्रतिभाओं को उभारने के लिए करने मंच मिलना चाहिए। अतिथियों ने बच्चों सहित युवकों को शिक्षा की ओर बढऩे एवं तथागत बुध्द एवं डॉ. आम्बेडकर के सिध्दांतों पर चलने मार्गदर्शन दिया।
स्कूल में मनाई जयंती : ओम साईं पब्लिक इंटरनेशल स्कूल में संविधान निर्माता की जयंती मनाई गई। इस अवसर धम्म सेवक दामोदर सहारे, संस्था प्रमुख संचालक अनिल ठाकरे, प्राचार्य ई श्रीनिवासन मंचासीन रहे। सर्वप्रथम तथागत बुध्द प्रतिमा एवं डॉ. आम्बेडकर के छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण किया गया। दामोदर सहारे ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर द्वारा देश हित में किए गए अनगिणत उल्लेखनीय कार्य बताए।
वही छात्रों को मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। स्कुल मुख्य संचालक अनिल ठाकरे सर ने बच्चों को एकता और अखंडता बनाए रखने सीख दी। कहा की महापुरूषों की जीवनी पढनी चाहीए और उनके बताए मार्गो का अनुसरन कर समाजहित, देशहित में कार्य करना चाहीए। प्राचार्य ई. श्रीनिवासन ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर ने देश कि भलाई के लिए जो संविधान की रचना की है जिससे आज भारत विश्व में पहचान रखता है। जयंती के उपलक्ष्य पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुती भी बच्चों द्वारा दी गई। सेजल रमेश पाटील, हर्षिता मनोहर गजभिए ने नृत्य और विचार प्रकट किए। मंच संचालन वंदना मेडम ने किया। दुर्गावती मेडम द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कुसूम मेडम, अच्रना मेडम समेत अन्य द्वारा सहयोग दिया गया।

Home / Chhindwara / विद्यार्थियों को दी मौलिक अधिकारों की जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो