scriptकमलनाथ से आठ हजार ज्यादा खर्च किए इस उम्मीदवार ने | Kamal Nath spent eight thousand more than this candidate | Patrika News
छिंदवाड़ा

कमलनाथ से आठ हजार ज्यादा खर्च किए इस उम्मीदवार ने

निर्वाचन कार्यालय द्वारा उम्मीदवारों का व्यय सार्वजनिक,लोकसभा में नकुल ने भाजपा प्रत्याशी नत्थन को पीछे छोड़ा

छिंदवाड़ाApr 23, 2019 / 11:29 am

manohar soni

kamal nath

cinema news

छिंदवाड़ा.विधानसभा चुनाव की नामांकन तिथि के बाद चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ प्रचार-प्रसार में कम खर्च कर पाए तो वहीं उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के विवेक बंटी साहू ने आठ हजार रुपए ज्यादा व्यय किया। लोकसभा चुनाव में स्थिति ठीक विपरीत निकली। कांग्रेस के नकुल नाथ के खर्च ज्यादा है जबकि भाजपा उम्मीदवार नत्थन शाह ने प्रचार-प्रसार में कम व्यय दर्शाया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय की व्यय लेखा टीम ने सोमवार को चुनाव खर्च के 21 अप्रैल के निरीक्षण को सार्वजनिक किया। निर्वाचन आयोग द्वारा तय नियम के अनुसार चुनाव खर्च की गणना दो रजिस्टर में हो रही है। प्रशासन की व्यय टीम शेडो रजिस्टर में अलग खर्च का हिसाब रख रही है तो उम्मीदवार का लेखा अलग है। भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों द्वारा स्वयं और व्यय लेखा टीम के रजिस्टर में अंतर आ रहा है। विधानसभा में कांगे्रस उम्मीदवार कमलनाथ ने नामांकन से अब तक 1 लाख 22 हजार 535 रुपए का खर्च दर्शाया है तो व्यय टीम ने उनके खर्च का आंकलन 1 लाख 44 हजार 161 रुपए किया है। इसी तरह भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू द्वारा 1 लाख 30 हजार 250 रुपए खर्च बताया गया है तो व्यय लेखा टीम का रजिस्टर 1 लाख 81 हजार 610 रुपए बताता है।
लोकसभा चुनाव के रजिस्टर को देखा जाए तो कांगे्रस के नकुल नाथ ने 6 लाख 32 हजार 935 रुपए बताया तो उनका शेडो रजिस्टर में खर्च 7 लाख 60 हजार 570 रुपए आया है। भाजपा के उम्मीदवार नत्थन शाह का स्वयं का खर्च 2 लाख 32 हजार 828 रुपए है। यहीं खर्च उनका शेडो रजिस्टर बताता है। इन दोनों चुनावों में दोनों दलों के अलावा दूसरे उम्मीदवारों का अभी तक का खर्च एक लाख रुपए पार नहीं कर पाया है।
…….
विधानसभा प्रत्याशियों का खर्च लेखा
प्रत्याशी छाया रजिस्टर अभ्यर्थी लेखा
कमलनाथ कांग्रेस 144161 122535
विवेक बंटी साहू भाजपा 181610 130250
रामप्रकाश रघुवंशी अहिंसा समाज पार्टी 10250 10250
सतीश नागवंशी गोंगपा 18450 18450
अमित घाटे निर्दलीय 10250 10250
प्रदीप विस्केले निर्दलीय 5250 5250
राधेश्याम बंटी साहू निर्दलीय 10250 10250
संतोष सूर्यवंशी निर्दलीय 10250 10250
….
लोकसभा उम्मीदवारों का खर्च लेखा
प्रत्याशी छाया रजिस्टर अभ्यर्थी लेखा
नकुल कमलनाथ कांग्रेस 760570 632935
नथन शाह कवरेती भाजपा 232828 232828
ज्ञानेश्वर गजभिये बसपा 209950 209950
मनमोहन शाह बट्टी अभा गोंडवाना पार्टी 12830 12830
राजकुमार सरयाम गोंगपा 21750 21750
राजेश तांत्रिक अहिंसा समाज पार्टी 37250 37250
एमपी विश्वकर्मा राष्ट्रीय आमजन पार्टी 65626 65626
उइके रामदास निर्दलीय 49350 49350
जोगीलाल इरपाची निर्दलीय 14050 14050
दिनेश सिंह उइके निर्दलीय 24380 24380
धनीराम यदुवंशी निर्दलीय 45250 45250
रामेश्वर धुर्वे निर्दलीय 12750 12750
सुभाष शुक्ला निर्दलीय 30550 30550
हेमेन्द्र बंटी गोहर निर्दलीय 14075 14075
…..

Home / Chhindwara / कमलनाथ से आठ हजार ज्यादा खर्च किए इस उम्मीदवार ने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो