scriptLadki hoon: लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की छिंदवाड़ा में शुरुआत | Ladki hoon can fight campaign started in Chhindwara | Patrika News
छिंदवाड़ा

Ladki hoon: लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की छिंदवाड़ा में शुरुआत

आयोजित कार्यक्रम में देश व प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार के खिलाफ अब महिलाएं ही आवाज उठाएंगी।

छिंदवाड़ाJan 15, 2022 / 11:49 am

babanrao pathe

Ladki hoon: लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की छिंदवाड़ा में शुरुआत

लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की छिंदवाड़ा में शुरुआत

छिंदवाड़ा. महिला शक्ति को सुदृढ़ सशक्त और प्रदेश की भाजपा सरकार में व्याप्त महिला अत्याचार, महिला अपराध, शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए शुक्रवार को स्थानीय राजीव भवन से लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की शुरुआत की गई। आयोजित कार्यक्रम में देश व प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार के खिलाफ अब महिलाएं ही आवाज उठाएंगी। यह बात आयोजित कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी ने कही।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आव्हान तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व जिले के सांसद नकुलनाथ तथा अर्चना जायसवाल अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी मप्र के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम से महिलाओं की जागरुकता और उनके हक के लिए लड़ी जा रही लड़ाई के इस अभियान लड़की हूं लड़ सकती हूं की शुरुआत की गई। उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा भाजपा के शासन काल में महिलाओं व नाबालिग बेटियों पर किस तरह अत्याचार बढ़े हैं यह किसी से छिपे नहीं। आदिवासी महिलाओं की खरीद फरोख्त से लेकर महिला अपराध में मप्र नम्बर एक है। मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए आप सभी को लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान से जुड़कर भाजपा की महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

कार्यक्रम में यह रही उपस्थित
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से किरण चौधरी, अरुणा तिलंते, सागर ब्योत्रा, मीना कोरी, मनीषा पाल, मंजू बैस, ज्योति राय, अर्चना बांद्रे, रजीया आपा, संगीता ठाकुर, रुकमणी ठाकुर, ममता चौखे, गौरी चक्रवर्ती एवं उषा राउत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो