scriptपहले न देखी होंगी ऐसी लेडी चोर, हैरान कर देगी आपको हकीकत | Lady thief | Patrika News
छिंदवाड़ा

पहले न देखी होंगी ऐसी लेडी चोर, हैरान कर देगी आपको हकीकत

बॉयफ्रेंड को पार्टी देने के चक्कर में पहुंची हवालात

छिंदवाड़ाSep 29, 2017 / 10:55 am

Rajendra Sharma

thieves in city, theft at city, theft in many houses in city, choro ne kiya nak me dum, chor, chor chor
छिंदवाड़ा/नागपुर. दो युवतियां अपनी बॉयफ्रेंड को पार्टी देने के चक्कर में हवालात पहुंच गईं। वहीं एक बुर्काधारी महिला हॉस्पिटल से नवजात उड़ा ले गई। इन लेडी चोरों ने हडक़म्प मचा दिया।
नासिक की दो लड़कियों को चोरी करते पकड़ा गया है। जिन्हें देख के आपको विश्वास नहीं होगा कि ये ऐसी घटनाओं को अंजाम दे सकती हैं। पूछताछ के दौरान लड़कियों ने बताया कि बॉयफ्रेंड को पार्टी देने के लिए टू व्हीलर की चोरी का प्लान बनाया था। दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लड़कियों द्वारा चोरी को अंजाम देने की घटना से पररिसर में हडक़ंप मंचा हुआ है।
दरअसल, विदर्भ में चोरों के हौसला बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोग परेशान है। ऐसे में रोज अजीबोगरीब वारदात और चोरी के किस्से सुनने को मिलते है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले नासिक में एक चोर दुकान में घुसा, परंतु चोरी के समय दुकान का शटर बंद हो गया जिससे वह दुकान में ही फंसा रहा। शटर खोलने में नाकाम दुकान के बाहर खड़ा साथीदार चोर को भागना पड़ा। दूसरे दिन जानकारी मिलने पर पुलिस ने दुकान में फंसे चोर को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं शहर के ज्वेलर्स दुकान से चोर दस किलो का सोना उड़ा ले गए। पुलिस ने जांच के दौरान 24 घंटे के अंदर ही चोरी को पकड़ लिया। जिसमें से सात किलो सोना एक कुएं से बरामद किया गया था।
महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद

उधर, अकोला के खामगांव स्थित सरकारी हॉस्पिटल से एक नवजात को बुर्काधारी महिला द्वारा भगा ले जाने का मामला बुधवार तडक़े सामने आया है। बुर्का पहनी महिला हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक सुमैया बी नामक महिला ने दो दिन पहले हॉस्पिटल में एक बच्चे को जन्म दिया।
इसके बाद मां और बच्चे को हॉस्पिटल के वार्ड नंबर 5 में शिफ्ट किया गया था। बुधवार रात 3 बजे एक बुर्का पहनी लेडी और उसके साथ एक युवक आया। सुमैया सो रही थी, इसी का मौका पाकर महिला ने नवजात को उठाया हॉस्पिटल से बाहर आई। युवक कार लेकर आया और दोनों कार से फरार हो गया। एक घंटे बाद सुमैया को पता चला कि उसका बच्चा चोरी हुआ है। उसने डॉक्टर को यह बात बताई। हॉस्पिटल आवासीय डॉक्टर निलेश टापरे मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देख पुलिस से सम्पर्क किया गया। हॉस्पिटल का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर बुर्काधारी महिला की करतूत सामने आई। सिविल लाइंस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Home / Chhindwara / पहले न देखी होंगी ऐसी लेडी चोर, हैरान कर देगी आपको हकीकत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो