scriptचारों प्रहर चल रहा दुर्गा सप्तसती का पाठ | Lesson of Durga Sapatsati running around | Patrika News
छिंदवाड़ा

चारों प्रहर चल रहा दुर्गा सप्तसती का पाठ

भगवान श्रीराम का जन्मदिन मनाया जाएगा

छिंदवाड़ाApr 08, 2019 / 06:17 pm

chandrashekhar sakarwar

patrika

चारों प्रहर चल रहा दुर्गा सप्तसती का पाठ

छिंदवाड़ा. चैत्र नवरात्र में इस समय शहर के मंदिरों में मां की आराधना के साथ विशेष पाठ भी किए जा रहे हैं। टाउन हाल स्थित परम संतोष लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवरात्र में चारों पहर दुर्गा सप्तसती का पाठ किया जा रहा है। मंदिर में रोज हवन, आरती की जा रही है।
मंदिर में रामनवमी के दिन हर्षोल्लास से भगवान श्रीराम का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस दिन भजन कीर्तन, बाजे गाजे ढोल के साथ आतिशबाजी की जाएगी और शुद्ध घी की पंजीरी का भोग भगवान को अर्पण किया जाएगा। नवमी के दिन सुबह ९ बजे भजन कीर्तन शुरू होगा। दोपहर १२ बजे श्रीरामजन्म स्तुति होगी। दोपहर ३.३० बजे मानस से रामजन्म की कथा और सुंदरकांड का पाठ होगा। इसके बाद हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक, बजरंग बाण के बाद शाम को दीपदान करेंगे। आठ बजे श्रीराम स्तुति के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
पंचमी के दिन माताजी देंगी आशीर्वाद
गुलाबरा स्थित संतोषी माता कंाच मंदर गुलाबरा में भी चैत्र नवरात्र का पर्व मनाया जा रहा है। यहां पंचमी के दिन १० अप्रैल को विशेष दरबार लगेगा। इस मौके पर माताजी आशीर्वाद स्वरूप श्रीफल भेंट करेंगी। पहले ही दिन से मंदिर में जस और भजन के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं जो नवमी तक चलेंगे। माता के दरबार में ज्योति कलश भी प्रज्ज्वलित किए गए हैं। यह अखंड ज्योत पूरे नवरात्र तक रहेगी। १४ अप्रैल को मंगल कलशों और जवारों का विसर्जन किया जाएगा।

Home / Chhindwara / चारों प्रहर चल रहा दुर्गा सप्तसती का पाठ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो