scriptशाखाओं में महिलाओं के प्रवेश पर संघ ने आधिकारिक ट्वीट में क्या कहा, जानें | letast news of RSS | Patrika News
छिंदवाड़ा

शाखाओं में महिलाओं के प्रवेश पर संघ ने आधिकारिक ट्वीट में क्या कहा, जानें

आधिकारिक ट्विटर हैंडल से संघ ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए

छिंदवाड़ाOct 15, 2017 / 12:04 pm

rajendra sharma

rss registration case

VHP International Executive President Togadia Declaration

छिंदवाड़ा/नागपुर. संघ में की शाखाओं में महिलाओं के प्रवेश को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। विपक्ष के साथ संघ की ओर से भी बयान दिए जा रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मीडिया में आ रही उन खबरों सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा है कि जिसमें कहा गया है कि संघ की शाखाओं में महिलाओं के प्रवेश पर विचार किया जा रहा है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से संघ ने इस खबर को पूरी तरह से गलत बताते हुए कहा कि महिलाओं के लिए राष्ट्र सेविका समिति की तरफ से शाखा का आयोजन होता है।
आरएसएस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए इस खबर को सिरे से खारिज किया है। साथ ही संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बारे में आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य के जिस बयान का मीडिया में जिक्र किया जा रहा है, वह गलत तरीके से पेश किया गया है। संघ ने कहा है कि डॉ. वैद्य ने कहा था कि संघ शाखाओं में सिर्फ पुरुषों के साथ काम करता है और उनके परिवारों के साथ जुड़ा रहता है।
आरएसएस ने यह भी कहा है कि महिलाओं के लिए विविध कार्य राष्ट्र सेविका समिति की और से किया जाता है। उनकी तरफ से आयोजित सभी तरह के कार्यक्रमों में महिलाएं हिस्सा लेती हैं। आरएसएस ने यह भी कहा है कि महिलाएं परिवारों में संघ के प्रति सहभागिता का माहौल बनाती हैं।
राहुल गांधी ने दिया था बयान

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अपने एक भाषण में कहा था कि संघ की नजर में महिलाओं का सम्मान नहीं है। यही वजह है कि संघ में एक भी महिला सदस्य नहीं हैं। इसके बाद ही यह मामला तूल पकड़ा था। इसके बाद संघ ने राहुल गांधी पर पलटवार भी किया था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी राहुल पर हमला बोला था। ईरानी ने कहा था कि महिलाओं के प्रति राहुल का दिया बयान बताता है कि उनका महिलाओं के प्रति क्या नजरिया है। ईरानी ने कहा कि शायद राहुल गांधी देश की संस्कृति से वाकिफ नहीं हैं।

Home / Chhindwara / शाखाओं में महिलाओं के प्रवेश पर संघ ने आधिकारिक ट्वीट में क्या कहा, जानें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो