scriptनन्हों ने रचा मुकाम | Little ones who created position | Patrika News
छिंदवाड़ा

नन्हों ने रचा मुकाम

आंध्रप्रदेश के नेल्लोजरेला में राष्ट्रीय वॉलीवाल स्पर्धा प्रारंभ हो रही है। 31 अक्टूबर 2017 तक चलने वाली इस राष्ट्रीय वालीबॉल स्पर्धा अंडर-17 में मध्य

छिंदवाड़ाOct 21, 2017 / 05:50 pm

arun garhewal

Football match

ones who created position

छिंदवाड़ा. जुन्नारदेव. 27 अक्टूबर से दक्षिणी राज्य आंध्रप्रदेश के नेल्लोजरेला में राष्ट्रीय वॉलीवाल स्पर्धा प्रारंभ हो रही है। 31 अक्टूबर 2017 तक चलने वाली इस राष्ट्रीय वालीबॉल स्पर्धा अंडर-17 में मध्यप्रदेश राज्य की टीम भी हिस्सा ले रही है। इस राष्ट्रीय व्हॉलीबॉल स्पर्धा में मध्यप्रदेश राज्य की टीम के लिए नमन साहू और कु. प्रेरणा चौहान का चयन किया गया है। यह दोनों ही खिलाड़ी स्थानीय नंदलाल सूद और जनजातीय कार्य विभाग के है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोजरेला में खेली जाने वाली इस स्पर्धा में मध्य प्रदेश की लड़के और लड़कियों की 12-12 सदस्यीय टीम भी प्रतिनिधित्व करेगी। मध्य प्रदेश राज्य की इस टीम का हिस्सा बनने के लिए दीपावली की रात को ही नमन साहू पिता हरि नारायण साहू और कु. प्रेरणा चौहान पिता तिलकराज चौहान खंडवा के लिए रवाना हो गए। गौरतलब यह है कि 20 से 25 अक्टूबर तक की अवधि में मध्य प्रदेश राज्य टीम के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। नेल्लोजरेला में अपना हुनर दिखाने के लिए यह टीम खंडवा से ही रवाना होगी।
नगर और जनजाति कार्य विभाग के इन दो छात्र छात्राओं की उपलब्धि के लिए शिल्पा जैन ;सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, रोशन राय अनुभागीय अधिकारी जुन्नारदेव, सीके दुबे सहायक संचालक, हरीश पांडे ;प्राचार्य, और क्रीड़ा अधिकारी अनुरोध श्याम शर्मा के अथक प्रयास रहे।
खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर कोच प्रकाश अजवानी, अनुराग श्याम शर्मा, अनुरोध शर्मा, धनंजय चौरसिया, राजीव गोतम, पूर्वी कुमरे के साथ शालेय शिक्षा कार्यालयीन स्टाफ के वर्षा बन्देवार, मनोज शर्मा, बीडी घटकरे और अलका तेलंग ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
नवगठित परिषद का सम्मान समारोह आयोजित
जुन्नारदेव. नपा द्वारा संचालित पं. रविशकंर शुक्ल विद्यालय में नपा की नवगठित परिषद का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्राचार्य साबिर अली ने दीपावली पर्व के अवसर पर शाला के भृत्यों को वस्त्र वितरण किए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ नपा अध्यक्ष पुष्पा साहू, सीएमओ आरपी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अरुणेश जयस्वाल ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व जनप्रतिनिधियों एवं शाला विभाग ने एक दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाए दी। इस दौरान कांग्रेस नेता रमेश साहू, पार्षद शिवराम चौरे, शरद कुरोलिया, रुपेश विश्वकर्मा, विकरांत विश्वकर्मा, प्राचार्य घोष, शिक्षक अजहर खान, कल्पना सोनी सहित समस्त पार्षद, सभापतिगण, विद्यालय स्टाफ इस दौरान उपस्थित था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो