scriptकर्मचारियों को लेकर अधिकारियों को तनाव, यह है वजह | lok sabha election preparation | Patrika News
छिंदवाड़ा

कर्मचारियों को लेकर अधिकारियों को तनाव, यह है वजह

मशक्कत: चुनाव ड्यूटी का बन रहा चार्ट

छिंदवाड़ाMar 16, 2019 / 12:11 pm

Rajendra Sharma

lok sabha election

Lok Sabha Election 2019: 29 अप्रेल को होगा टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र का चुनाव

छिंदवाड़ा. आम चुनाव अगले माह होने वाले हैं। इसकी तारीख तय हो गई है। राष्ट्रीय पर्व के रूप में माने जाने वाले चुनावी प्रक्रिया में सरकारी अधिकारी कर्मचारी मुख्य धुरी होते हैं। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में होने वाले चुनावों को लेकर प्रशासन ड्यूटी चार्ट बना रहा है। इसके लिए अधिकारियों की नियुक्तियां होने लगी हैं। जल्द ही कर्मचारियों का बुलावा भी आने वाला है। इधर ड्यूटी को लेकर कर्मचारी चिंतित लग रहे हैं तो विभागीय अधिकारियों की चिंता इसलिए बढ़ रही है कि चुनाव की ड्यूटी के अलावा कितने कर्मचारी हैं जो विभागीय कामों के लिए बचेंगे।
कई सरकारी विभाग ऐसे हैं जिनमें कर्मचारियों की संख्या सीमित है या कम है। उनके चुनाव में संलग्न होने के कारण कई काम प्रभावित होते हैं। मंडी में 25 मार्च से गेहंू की खरीदी शुरू होना है। यहां अब इसके अलावा अन्य जिंसों की आवक भी बनी रहेगी। इससे जुड़े आपूर्ति विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, स्टेट वेयर हाउस के अधिकारी कर्मचारियों को अब दोनों काम सम्भालना होगा। चुनाव की तारीखों के समीप आने तक प्रशिक्षण और इसकी तैयारियां बढ़ेंगी तो आवक भी बढ़ जाएगी। इसी तरह कोऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी और उनके शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए भी खरीदी का यह समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस मामले में विभागीय अधिकारी अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव अहम है। तत्कालीन स्थित क्या बनती है उसे देखकर जिला निर्वाचन कार्यालय से मिले निर्देश के आधार पर कर काम किया जाएगा।

Home / Chhindwara / कर्मचारियों को लेकर अधिकारियों को तनाव, यह है वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो