scriptनए वर्ष में नई उम्मीदें | New hope in the new year | Patrika News
छिंदवाड़ा

नए वर्ष में नई उम्मीदें

साल में जुन्नारदेव विकासखंड में उम्मीदों झड़ी लगी है।

छिंदवाड़ाJan 01, 2019 / 05:29 pm

Sanjay Kumar Dandale

photo

photo

सौंसर। नगरीय विकास को लेकर नगर में यू तो कई विकास कार्य हुए हैं परंतु आज भी नगर में ऐसे कई कार्य है जो की नए सिरे से करने है या फिर अपूर्ण अवस्था में पड़े हुए हैं। जो अब समस्या बन चुके हैं। नगर के कई समस्या भरे कार्यों पर प्रशासनिक अधिकारी और नगरीय निकाय के अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जाता है। जिस वजह से कार्य लंबित जस के तस पड़े हैं। नगर में ओवर ब्रिज बढ़ृाने की मांग हो गया सामुदायिक स्वास्थ्य में हो रही असुविधा या फिर नगर के वर्षों पुराने भवनों में संचालित हो रहे शासकीय कार्यालय। यह समस्याएं वर्षों से आज भी तस की तस है। नए वर्ष की इन्हें भी अपने कायाकल्प की उम्मीद हैं।
जुन्नारदेव ञ्च पत्रिका. वर्ष 2018 कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा जहां पर विकासखंड ने कई उतार-चढ़ाव देखे। वैसे आने-वाले नये साल में जुन्नारदेव विकासखंड में उम्मीदों झड़ी लगी है। जहां जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से काफी उम्मीदें है जिसमें सबसे महत्वपूर्ण रोजगार की दृष्टि से नगर के पर्यटन स्थल पहली पायरी को पर्यटन का दर्जा दिलाकर भगवान शंकर की 101 फीट उंची मूर्ति की स्थापना की मांग उठ रही है। विकासखंड में लगभग तीन दशक से भी अधिक समय से सेंक्शन कृषि उपज मंडी के खुलने की उम्मीद भी 2019 में है। इसके अतरिक्त नगर का एकमात्र खेल मैदान नेहरू स्टेडियम जो लगातार उपेक्षाओं का शिकार हुआ है और जहां नगर की हजारों खेल प्रतिभाएं अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। यह खेल मैदान हल्की बारिश में ही तलैया में परिवर्तित हो जाता है। अब लोग मैदान के जीर्णोद्धार की उम्मीद भी लगाये हुए है। नये वर्ष में विकासखंड में नये उद्योगों की आस भी युवाओं में है। इसके लिए विकासखंड में जंगली उपज सहित लुगदी, कागज उद्योग की मांग विकासखंडवासियों द्वारा की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो