scriptमंडल अध्यक्ष पद के नामों पर रायशुमारी, इनके नाम है चर्चा में | Opinion on the names of Divisional President | Patrika News
छिंदवाड़ा

मंडल अध्यक्ष पद के नामों पर रायशुमारी, इनके नाम है चर्चा में

भारतीय जनता पार्टी के संगठन निर्वाचन 2019 के कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार को जिला भाजपा की ओर से नियुक्त निर्वाचन अधिकारी कमलेश उइके पर्यवेक्षक हजारी साहू ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली।

छिंदवाड़ाNov 16, 2019 / 05:35 pm

Sanjay Kumar Dandale

bjp-logo-1.jpg

bjp

चौरई. भारतीय जनता पार्टी के संगठन निर्वाचन 2019 के कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार को जिला भाजपा की ओर से नियुक्त निर्वाचन अधिकारी कमलेश उइके पर्यवेक्षक हजारी साहू ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली।
चौरई ग्रामीण मंडल और नवगठित कुंडा मंडल के दायित्ववान कार्यकर्ताओं से बन्द कमरे में चर्चा कर अधिकारी और पर्यवेक्षक ने अध्यक्षों को लेकर उनकी राय जानी। दूसरी ओर चौरई नगर मंडल के लिए महापौर कांता सदारंग और पर्यवेक्षक शम्भू साहू ने नगर मंडल के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर मंडल अध्यक्ष के लिए रायशुमारी की। निर्वाचन अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से हुई चर्चा के आधार पर तीन नामों के पैनल की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी
को सौंपने तैयार की है। मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा जिला मुख्यालय से ही की जाएगी।
तामिया. तामिया में संगठनात्मक चुनाव को लेकर सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक गहमागहमी बनी रही और मंडल के अध्यक्ष के लिए पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं, भाजपा बूथ अध्यक्षों ने अपनी पसंद के नाम रखे। संगठन चुनाव प्रभारी ताराचंद बावरिया ने भाजपा मंडल के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों व मंडल के वरिष्ठ नेताओं, मंडल के अंतर्गत अपेक्षित जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से सामूहिक रूप से व अलग-अलग व्यक्तिगत रूप से मंडल अध्यक्ष पद के लिये नामों की चर्चा की। सभी से अपनी पसंद के तीन नाम लिए। रायशुमारी के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह ठाकुर ने मंडल महामंत्री विजय शिवहरे को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की मांग रखी उनकी मांग पर वरिष्ठ नेता वीरेंद्र राय सहित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके समर्थन पर तालिया बजाकर समर्थन दिया।
अमरवाड़ा . नगर के एकल विद्यालय पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की मंडल अध्यक्ष निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को दोपहर में बैठक की गई। बैठक पर प्रेम नारायण ठाकुर, चुनाव प्रभारी दौलत सिंह ठाकुर, पर्यवेक्षक कृष्ण बिहारी तिवारी निर्वाचन सह प्रभारी महेश जैन की उपस्थिति में नगर के सभी 10 बूथों के भूत प्रभारी और ग्रामीण मंडल के 20 बूथों प्रभारी सहित सभी की रायशुमारी ली गई। भारतीय जनता पार्टीी के मंडल अध्यक्ष के लिए नगर में तीन नामों पर चर्चा चल रही हैै जिसमें शैलेंद्र पटेल, मुकेश यादव और युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विनोद साहू का शामिल है। बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा महामंत्री उत्तम ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष नवीन जैन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ललिता वर्मा, महिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रीति जैन, संतु साहू, गोल्डी नेमा, अनिल जैन, प्रकाश साहू, भुवन मालवीय सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता अनुशांगिक संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
पांढुर्ना . भाजपा ग्रामीण मंडल के लिए सरस्वती शिशु मंदिर में रायशुमारी हुई। दिन भर यहां दोवदार अपनी पकड़ बनाने में सक्रिय रहे। जिला संगठन के निर्देश पर यहां संतोष जैन और हरिश बतरा ने पहुंचकर प्रक्रिया को संपन्न कराया। इनकी प्रमुख उपस्थिति में पारडी सरपंच रोशन पराडक़र, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुनिल रबड़े, अरूण डोबले, बड़चिचोली सरपंच राजू कड़वे आदि ने अपनी दोवदारी पेश की। मंडल अध्यक्ष कैलाश जैसवाल ने सभी बूथ प्रभारियों से मंडल अध्यक्ष चुने जाने के लिए चिट डलवाई। सर्वाधिक प्रथम तीन नामों का पैनल बनाकर जिले में भेजे जाने की जानकारी दी गई है। मंडल अध्यक्ष की घोषणा जिले से होगी। इधर शनिवार को नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की जाएगी।
बोरगांव . शुक्रवार को ताजने मंगल कार्यालय में भाजपा लोधीखेड़ा मंडल अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश पोफली तथा मनोज चौरासिया ने सम्पन्न कराए।

Home / Chhindwara / मंडल अध्यक्ष पद के नामों पर रायशुमारी, इनके नाम है चर्चा में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो