छिंदवाड़ा

POLITICS: इस बड़े नेता की मुख्यमंत्री को नसीहत, कहा मुंबई में करनी चाहिए एक्टिंग

लचर व मजबूर कानून व्यवस्था का प्रमाण है।

छिंदवाड़ाMay 24, 2022 / 12:23 pm

ashish mishra

रेसिडेंसी में कमलनाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले



छिंदवाड़ा. हमारे देश की संस्कृति पर लगातार हमले हो रहे हैं। भारत जैसा देश सम्पूर्ण विश्व में नहीं है। अनेक धर्म और एक राष्ट्र की प्रामाणिकता केवल भारत में मिल सकती है, लेकिन वर्तमान में हिन्दू-मुसलमान को लड़ाने की साजिश और खालिस्तान जिन्दाबाद के नारे राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रतिदिन प्रदेश में बढ़ती जातिगत व हिंसक घटना प्रदेश की लचर व मजबूर कानून व्यवस्था का प्रमाण है। वर्तमान मध्य प्रदेश की यह भयावह तस्वीर आपके सामने है। यह बातें सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानीकामठ में पार्टी सदस्य चम्पालाल कुर्चे की माता स्व. रमोली बाई के त्रयोदशी संस्कार में उपस्थित होने के उपरांत व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मैं सिवनी जिले से आ रहा हूं। जहां विगत दिनों दो आदिवासी भाइयों की हत्या कर दी गई। इस जघन्य हत्याकांड से जुड़े लोगों के नाम भी सभी जानते हैं, लेकिन इस घटना ने यह तय कर दिया है कि सम्पूर्ण देश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार में मप्र नम्बर वन है। इसके पूर्व भी बेरोजगारी किसानों की दुर्दशा, महिला अत्याचार व बढ़ती महंगाई सहित अन्य विषयों में प्रदेश नम्बर वन रहा है और आज भी है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक्टिंग करने की नसीहत दी। कहा कि मुख्यमंत्री अब तक अपने कार्यकाल में बीस हजार घोषणाएं की हंै। वे अच्छे कलाकार हैं और उन्हें राजनीति छोडक़र मुंबई में एक्टिंग करनी चाहिए। वे झूठ बोलने और जनता को गुमराह करने में माहिर हैं।
फोटो…
—————————
संगठन कार्यकर्ताओं की वजह से मजबूत- नकुलनाथ
निगम ग्रामीण कांग्रेस की बैठक रविवार को नागपुर रोड स्थित लॉन में आयोजित की गई। सांसद नकुलनाथ ने कार्यकर्ताओं से राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर का जिक्र किया। कहा कि शिविर में दो मुख्य बिंदु सामने आए जो मैं आपसे कहता आ रहा हूं। जनता और हमारे बीच फांसले बढ़ गए। हम प्रचार-प्रसार में बहुत पीछे है। भाजपा आज पेट्रोल-डीजल के चंद रुपए कम कर पूरे देश में झूठी वाहवाही लूट रही है। हमें जनता के बीच में जाकर बोलना है सच्चाई रखनी है। झूठ और गुमराह की राजनीति करने वाली भाजपा ने देश को गुमराह किया है, क्योंकि अब चुनाव की घोषणा हो गई। पार्टी जीतने वाले को टिकट देगी। हमने सर्वे शुरू किया है जो जीतने वाला होगा उसे ही टिकट मिलेगा। बैठक को दीपक सक्सेना, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, अमित सक्सेना ने भी सम्बोधित किया। वहीं सांसद ने नागपुर रोड स्थित रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया। काम करने वालों से चर्चा कर जानकारी ली। 24 मई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ संयुक्त रूप से सुबह 10.35 बजे भरतादेव चंदनगांव में नवनिर्मित कू एप के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वे सुबह 11 बजे होटल करण में पूर्व विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष व पर्यवेक्षकों सहित अन्य आमंत्रितों की बैठक में उपस्थित होंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.