scriptरक्षाबंधन आज: भद्रा का साया न होने से 13 घंटे शुभ मुहूर्त, जानिए किसमें मिलेगा श्रेष्ठ फल | Raksha Bandhan Muhurta | Patrika News
छिंदवाड़ा

रक्षाबंधन आज: भद्रा का साया न होने से 13 घंटे शुभ मुहूर्त, जानिए किसमें मिलेगा श्रेष्ठ फल

स्नेह का पर्व रक्षाबंधन आज

छिंदवाड़ाAug 15, 2019 / 01:12 am

prabha shankar

Raksha Bandhan Muhurta

Raksha Bandhan Muhurta

छिंदवाड़ा. भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन गुरुवार को मनाया जा रहा है। इसकी तैयारियां घर-घर में चल रहीं हैं।
बहनें इस पर्व को मनाने अपने मायके आ गई हैं। जो किसी कारण भाई के यहां नहीं पहुंच पाई तो भाई रक्षासूत्र बंधवाने इस दिन उसके पास जाएंगे। इस पर्व के प्रति उल्लास और उत्साह अब भी कितना है यह बुधवार को बाजार में उमड़ी भीड़ से स्पष्ट हो गया। राखी बांधकर बहनें अपने भाइयों की लम्बी उम्र और सुख की कामना करती हैं तो भाई उन्हें वादा देते हैं कि वे जिंदगीभर उनकी रक्षा करेंगे।

इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं है। इसलिए पूरा दिन रक्षासूत्र बांधने के लिए शुभ बताया जा रहा है। 15 अगस्त की सुबह पांच बजकर 49 मिनट से शाम छह बजकर एक मिनट तक राखी बांधी जा सकेगी। राखी बांधने के लिए 12 घंटे 58 मिनट का समय मिलेगा। यूं तो रक्षाबंधन पर लगभग 13 घंटे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान दोपहर को एक बजकर 43 मिनट से शाम चार बजकर 43 मिनट के बीच विशेष समय भी आ रहा है जब राखी बांधने का विशेष फल मिलेगा।

बन रहे हैं कई संयोग
इस रक्षाबंधन पर गुरुवार को कई ऐसे संयोग भी बन रहे हैं जिससे इस पर्व का महत्व और बढ़ जाएगा। चार दिन पहले गुरु मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में यह पर्व आ रहा है। नक्षत्र का संयोग बहुत खास रहेगा। सुबह से ही सिद्धि योग बनेगा जिसके चलते पर्व की महत्ता और अधिक बढ़ेगी। सूर्य कर्क राशि में और चंद्रमा मकर राशि में होने से रक्षाबंधन को बेहद खास बना रहे हैं।

Home / Chhindwara / रक्षाबंधन आज: भद्रा का साया न होने से 13 घंटे शुभ मुहूर्त, जानिए किसमें मिलेगा श्रेष्ठ फल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो