scriptRamleela: रामलीला में इस प्रसंग का मंचन देख भाव-विभोर हुए दर्शक | Ramleela: The audience stunned to see this episode staged in Ramlila | Patrika News
छिंदवाड़ा

Ramleela: रामलीला में इस प्रसंग का मंचन देख भाव-विभोर हुए दर्शक

श्री राम को न पाकर दशरथ को महाशोक होता है।

छिंदवाड़ाOct 22, 2020 / 01:04 pm

ashish mishra

Ramleela: रामलीला में इस प्रसंग का मंचन देख भाव-विभोर हुए दर्शक

Ramleela: रामलीला में इस प्रसंग का मंचन देख भाव-विभोर हुए दर्शक


छिंदवाड़ा. सार्वजनिक श्रीरामलीला मंडल द्वारा छोटी बाजार में आयोजित की जा रही रामलीला के पांचवें दिन बुधवार को राजा दशरथ देह त्याग एवं भरत मिलाप प्रसंग का मंचन किया गया। अयोध्या के महामंत्री सुमंत को खाली हाथ लौटते देख एवं उनके साथ श्री राम को न पाकर दशरथ को महाशोक होता है। जिससे दुखी होकर वे अपना देह त्याग देते हैं। राजा दशरथ की मृत्यु के बाद अयोध्या नगरी में मातम छा जाता है। वहीं इसकी सूचना अपने नाना के घर रह रहे भरत और शत्रुघ्न को दी जाती है। इसकी जानकारी लगते ही भरत को गहरा आघात पहुंचता है। दुख की पराकाष्ठा तब हो जाती है जब उन्हें यह पता चलता है कि श्री राम वन गमन कर गए हैं और इस महान दुख का कारण और कोई नही बल्कि स्वयं भरत की मां कैकेई हंै। वे अपनी माता कैकेई को बुरा भला सुनाते हैं। पुत्र की बात सुनकर माता कैकेई को अपनी गलती का अहसास होता है। महाराज दशरथ को अंतिम विदाई देकर भरत श्रीराम के पास वन जाते हैं और श्रीराम के गले लग कर रो पड़ते हैं। श्रीराम द्वारा समझाने पर उनकी चरण पादुका सिर पर रख कर वापस लौट आते हैं। रामलीला में राजा दशरथ का बेहतरीन किरदार सहनिर्देशक श्रांत चंदेल ने निभाया। वहीं आज की प्रमुख भूमिका में ऋषभ स्थापक ने जीवंत अभिनय कर भरत के किरदार को सार्थकता प्रदान की। श्री राम की भूमिका रजत पांडे, सीता की भूमिका समकित जैन, लक्ष्मण की भूमिका आयुष शुक्ल, शत्रुघ्न की भूमिका सजल जैन, कैकेई की भूमिका आकाश सोलंकी, कौशल्या की भूमिका संयम जैन, मंथरा की भूमिका शिवम नामदेव ने निभाई।

आज भगवान राम काटेंगे शूर्पणखा की नाक

रामलीला में गुरुवार को श्रीराम के पंचवटी पहुंचने, शूर्पणखा की नाक काटने, खर दूषण वध सहित अन्य प्रसंग का मंचन किया जाएगा।

Home / Chhindwara / Ramleela: रामलीला में इस प्रसंग का मंचन देख भाव-विभोर हुए दर्शक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो