scriptRavan Dahan : राम ने छोड़ा अग्नि बाण और हो गया बुराई का अंत, देखें वीडियो | Ravan Dahan : Egoist Ravan's effigy burnt in a few seconds | Patrika News
छिंदवाड़ा

Ravan Dahan : राम ने छोड़ा अग्नि बाण और हो गया बुराई का अंत, देखें वीडियो

चंद सेकंड में जल गया अहंकारी रावण का पुतला

छिंदवाड़ाOct 10, 2019 / 07:15 pm

Rajendra Sharma

Ravan Dahan

Ravan Dahan

दशहरा मैदान और जनपद मैदान पर लगा मेला
छिंदवाड़ा/ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा जिला मुख्यालय में भी उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। शहर में दशहरा मैदान और जनपद मैदान पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। दशहरा मैदान पर 51 फीट का रावण का पुतला चंद सेकंड में जलकर खाक हो गया। पूरे जिले से इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग दशहरा मैदान में एकत्रित हुए। शाम पांच बजे से ही लोग परिवार सहित अपने घरों से निकल गए। शाम को ठीक 6.30 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम द्वारा छोड़ा गया जलता हुआ तीर रावण के पुतले की नाभि में जा कर लगा और उसमें आग लग गई।
सार्वजनिक रामलीला मंडल और दशहरा उत्सव समिति की तरफ से शानदार आतिशबाजी भी की गई। इसे देख लोग रोमांचित हुए। दशहरा मैदान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इससे पहले दशहरा मैदान पर भगवान राम और रावण की सेनाएं पहुंचीं। यहां भगवान राम लक्ष्मण और हनुमान की पूजा और आरती की गई। पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आरती उतारी। पूरे परिसर में जय श्री राम के नारें गूंजने लगे। मुख्य कार्यक्रम में महापौर कांता सदारंग के साथ प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, चौधरी चंद्रभानसिंह के अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, विश्वनाथ ओक्टे, शेषराव यादव, बंटी साहू, नरेश साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

Home / Chhindwara / Ravan Dahan : राम ने छोड़ा अग्नि बाण और हो गया बुराई का अंत, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो