scriptReligion: गायत्री शक्तिपीठ ने 51 घरों में कराया गायत्री यज्ञ, दिलाया संकल्प | Religion: Gayatri Shaktipeeth performed Gayatri Yagya in 51 houses | Patrika News
छिंदवाड़ा

Religion: गायत्री शक्तिपीठ ने 51 घरों में कराया गायत्री यज्ञ, दिलाया संकल्प

गोरखपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

छिंदवाड़ाJan 20, 2020 / 11:34 am

ashish mishra

Religion: गायत्री शक्तिपीठ ने 51 घरों में कराया गायत्री यज्ञ, दिलाया संकल्प

Religion: गायत्री शक्तिपीठ ने 51 घरों में कराया गायत्री यज्ञ, दिलाया संकल्प

छिंदवाड़ा. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार जिला संयुक्त समन्वय समिति एवं गायत्री शक्तिपीठ उमरानाला के तत्वावधान में रविवार को ग्राम गोरखपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम के हनुमान मंदिर से जन जागरण रैली निकाली गई। इसके पश्चात 51 घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न कराए गया। इससे पहले रैली में विभिन्न शाखाओं से पधारे हुए गायत्री परिजनों ने वृक्ष गंगा कावड़ यात्रा, नशा भारत छोड़ो अभियान एवं श्रद्धा संवर्धन के संदेश के साथ ‘हम बदलेंगे-युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा’ के नारे लगाए। उन्होंने मुंडन संस्कार, नामकरण संस्कार आदि के साथ प्रत्येक घरों में सदस्यों को देव स्थापना, गायत्री चालीसा की स्थापना के साथ मंत्र लेखन एवं सद साहित्य के स्वाध्याय के लिए प्रेरित किया। इस क्रम में सभी को अपने जीवन में बुराई त्यागने एवं अच्छाइयों को धारण करने, जन्मदिवस पर पौधरोपण कर पालन-पोषण करने का संकल्प दिलाया गया। आचार्यों द्वारा गायत्री यज्ञ सम्पन्न कराने के पश्चात मोहखेड़ विकिस खंड के परिजनों की गोष्ठी संपन्न हुई, जिसमें जिला समन्वयक दिनेश देशमुख, पर्यावरण अभियान जिला प्रभारी विनोद माहोरे, गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना अभियान जिला प्रभारी अरुण पराडकर, सहयोगी दिलीप सहित सभी शाखा के कार्यकर्ताओं की सहभगिता रही।

Home / Chhindwara / Religion: गायत्री शक्तिपीठ ने 51 घरों में कराया गायत्री यज्ञ, दिलाया संकल्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो