scriptReservation: परासिया,चांदामेटा,बड़कुही में बढ़ गए एक-एक वार्ड | Reservation: One ward each increased in Parasia, Chandameta, Badkuhi | Patrika News
छिंदवाड़ा

Reservation: परासिया,चांदामेटा,बड़कुही में बढ़ गए एक-एक वार्ड

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पांच नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षित,जनप्रतिनिधियों ने तलाशी नई संभावनाएं
 

छिंदवाड़ाFeb 28, 2020 / 12:49 pm

manohar soni

dsc_6135.jpg

छिंदवाड़ा/परासिया,चांदामेटा और बड़कुही के वार्ड आरक्षण में हुई गलती को सुधारते हुए गुरुवार को प्रशासन ने अन्य पिछड़ा वर्ग को एक-एक अतिरिक्त वार्ड दे दिए। इसके साथ ही अमरवाड़ा और न्यूटन का भी वार्ड आरक्षण कर दिया। इसके बाद जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की वार्ड सीट में चुनाव लडऩे की संभावनाएं देखते नजर आए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अमरवाड़ा एसडीएम मधुकरराव धुर्वे की उपस्थिति में शहरी विकास परियोजना के अधिकारी-कर्मचारियों ने इन निकायों के वार्ड आरक्षण की चक्रानुक्रम के नियम पर लाटरी निकाली। इसमें एससी-एसटी,ओबीसी और सामान्य वर्ग के लिए वार्ड सीटें आरक्षित की। नए आरक्षण में परासिया में पिछड़ा वर्ग के चार की जगह पांच वार्ड, चांदामेटा में तीन की जगह चार वार्ड और बड़कुही में पहले के दो वार्ड की जगह चार वार्ड आरक्षित किए गए। इस वर्ग को पहले आरक्षण में सीट कम दिए जाने पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आपत्त्ति ली गई थी। इस त्रुटि को सुधार कर अतिरिक्त वार्ड दिए गए। इस कार्यवाही में परासिया तहसीलदार,सहायक शहरी विकास परियोजना अधिकारी एमएल पटेल समेत संबंधित सीएमओ और कर्मचारी उपस्थित हुए।

नगरीय निकायों में वार्ड का आरक्षण
नगरपालिका अमरवाड़ा वार्ड-15कुल जनसंख्या-14145 एससी-2114 एससी-1281
आरक्षण वर्ग आरक्षित वार्ड क्रमांक महिला मुक्त
अनुसूचित जाति 04 11
अनुसूचित जनजाति… 05
अन्य पिछड़ा वर्ग 1,3 9,15
अनारक्षित 7,10,12,14 02,03,06,08
……
नगर परिषद न्यूटन चिखली वार्ड-15कुल जनसंख्या-9840 एससी-2097 एससी-1184
आरक्षण वर्ग आरक्षित वार्ड क्रमांक महिला मुक्त
अनुसूचित जाति 1,7 06
अनुसूचित जनजाति 08 02
अन्य पिछड़ा वर्ग 9,15 4,5
अनारक्षित 10,11,14 03,12,13
….
नगरपालिका परासिया
वार्ड-21कुल जनसंख्या-39374 एससी-6705 एससी-4884
आरक्षण वर्ग आरक्षित वार्ड क्रमांक महिला मुक्त
अनुसूचित जाति 17,20 7,16
अनुसूचित जनजाति 1,6 05
अन्य पिछड़ा वर्ग 2,15,19 10,11
अनारक्षित 3,12,13,18 04,8,9,14,21
….
नगर परिषद चांदामेटा
वार्ड 15कुल जनसंख्या-16497 एससी-3085 एससी-1962
आरक्षण वर्ग आरक्षित वार्ड क्रमांक महिला मुक्त
अनुसूचित जाति 7,10 09
अनुसूचित जनजाति 02 01
अन्य पिछड़ा वर्ग 12,14 06,11
अनारक्षित 4,8,15 03,5,13
….
नगर परिषद बड़कुही
वार्ड 15कुल जनसंख्या-9895 एससी-2192 एससी-1770
आरक्षण वर्ग आरक्षित वार्ड क्रमांक महिला मुक्त
अनुसूचित जाति 7,13 04
अनुसूचित जनजाति 5,6 08
अन्य पिछड़ा वर्ग 10,12 02,14
अनारक्षित 3,11 01,9,15
….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो