scriptSanitize गांवों की गलियों को कराया सेनिटाइज : देखें वीडियो | Sanitize | Patrika News
छिंदवाड़ा

Sanitize गांवों की गलियों को कराया सेनिटाइज : देखें वीडियो

विदेश से लौटने वालों की संख्या हुई 145

छिंदवाड़ाApr 03, 2020 / 06:13 pm

chandrashekhar sakarwar

Sanitize गांवों की गलियों को कराया सेनिटाइज : देखें वीडियो

Sanitize गांवों की गलियों को कराया सेनिटाइज : देखें वीडियो

छिंदवाड़ा / जिले में विदेश से यात्रा कर लौटने वाले यात्रियों की संख्या 145 हो गई है। इनमें से वर्तमान में 117 छिंदवाड़ा में रह रहे हंै, जबकि शेष 28 प्रदेश के बाहर निवासरत बताए जाते हंै।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा से गुरुवार को रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें बताया गया कि प्रशासन की मदद से अब तक 117 लोगों को होम क्वारेंटाइन पर रखा गया है। इन सभी का नियमित रूप स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
शासन के निर्देशानुसार कोरोना वायरस उन्मूलन के लिए आवश्यक सावधानियां बरती जा रहीं हंै। साथ ही लोगों को घर में रहने की सलाह भी दी गई है। बताया जाता है कि जिले में विभिन्न राज्यों से आने वाले यात्रियों की संख्या 8208 तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वालों की संख्या 4853 है। इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है और कई को प्रशासन द्वारा बनाए गए शेल्टर होम में रखा गया है।
इधर प्रशासन ने शुक्रवार को एहतियातन कई गांवों और गलियों को सेनिटाइज कराया।

Home / Chhindwara / Sanitize गांवों की गलियों को कराया सेनिटाइज : देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो