scriptइस वजह से महिला एसडीएम भड़की भाजपा नेताओं पर | SDM flare up on BJP leaders | Patrika News
छिंदवाड़ा

इस वजह से महिला एसडीएम भड़की भाजपा नेताओं पर

नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं पार्षदों की बात नहीं सुनने और उनसे पक्षपात करने का आरोप लगाने पर एसडीएम नाराज हो गई और विवाद होने लगा।

छिंदवाड़ाAug 31, 2017 / 01:03 am

sanjay daldale

परासिया. न्यूटन में शौचालय निर्माण की शिकायत तथा आवास योजना के संबंध में एसडीएम से मिलने गए भाजपा नेताओं की एसडीएम से तीखी बहस के बाद मामला जिला प्रशासन के पास पहुंच गया है।
इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला कलेक्टर से मिलकर सारे घटनाक्रम से अवगत कराया। वहीं विधायक एवं नगर पंचायत न्यूटन अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक तथा कलेक्टर से मिलकर अधिकारियो को तेज आवाज में धमकाने पर कार्रवाई की मांग की है। पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, शहरी मंडल अध्यक्ष श्रीचंद यदुवंशी तथा भाजपा पार्षदों ने एसडीएम से मुलाकात मेंं कहा कि न्यूटन नगर में शौचालय निर्माण अपूर्ण है और घटिया निर्माण हुआ है आपने ओडीएफ प्रमाण-पत्र कैसे दे दिया। इसके अलावा नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं पार्षदों की बात नहीं सुनने और उनसे पक्षपात करने का आरोप लगाने पर एसडीएम नाराज हो गई और विवाद होने लगा। एसडीएम का कहना था कि ओडीएफ की एक प्रक्रिया होती है प्रमाण-पत्र दिल्ली से मिला था उन्होंने इसे दिया है। न्यूटन सीएमओ को बुलाकर शिकायतों पर चर्चा की गई लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। विवाद की सूचना पर बीच डीएसपी सुरेश दामले पहुंचे और मामला शंात कराया।

विवाद जैसी बात नहीं है। हम लोगो ने अपनी समस्या बताना शुरू किया तो एसडीएम कहने लगी कि उन्हें बैठक में जाना है आप लोग दबाव बना रहे है। एसडीएम समस्याओ को गंभीरता से नहीं लेती है।
श्रीचंद पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष परासिया

ओडीएफ की प्रक्रिया नगर परिषद करती हैं उन्होंने केवल कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र सौंपा है। उनके कक्ष मेें आकर ऊंची आवाज में लोग बोलने लगे जिसके कारण विवाद की स्थिति निर्मित हुई।
सुनीता खंडाइत, एसडीएम


&न्यूटन को ओडीएफ प्रमाण-पत्र शहरी विकास मंत्रालय की टीम द्वारा निरीक्षण उपरांत दिया गया है। पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ एसडीएम पर दबाव बनाकर नियम विरूद्ध कार्य के लिए धमकाया गया, प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
हेमंत राय, अध्यक्ष नगर परिषद न्यूटन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो