छिंदवाड़ा

Sports: कराते में कॉलेज की छात्राएं दिखाएंगी दम, प्रतिभा दिखाया तो हुआ चयन

संभागीय प्रतियोगिता हेतु खिलाडिय़ों का चयन किया गया।

छिंदवाड़ाDec 05, 2019 / 11:38 am

ashish mishra

Sports: कराते में कॉलेज की छात्राएं दिखाएंगी दम, प्रतिभा दिखाया तो हुआ चयन


छिंदवाड़ा. राजमाता सिंधिया गल्र्स कॉलेज में बुधवार को संभागीय प्रतियोगिता हेतु खिलाडिय़ों का चयन किया गया। इस दौरान कराते एशोसिएशन के रविकांत जयसवाल, कविता थापा, कल्पना डहेरिया ने छात्राओं के समझ कराते का प्रर्दशन कर बारिकियों से अवगत कराया। चयन प्रक्रिया में काफी अधिक संख्या में छात्राएं मौजूद रही। छात्रा कौशल्या धुर्वे, रोशनी ठाकुर, निशा यदुवंशी, सुजाता ठओरे, अंजनी उइके, ललिता आरसे, लक्ष्मी आरसे, अंजिता परतेती ने कराते का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया संपन्न कराने में उमेद विश्वकर्मा, रजीना, प्रेरणा वर्मा ने सहयोग दिया। प्राचार्य डॉ. कामना वर्मा व डॉ. ऊषा भारती ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। क्रीड़ा अधिकारी अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 7 नवंबर को जबलपुर में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में शामिल होने जाएंगे।
जिलास्तरीय शतरंज स्पर्धा 22 से
सिटी चेस क्लब द्वारा 16वां जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 22 दिसंबर से दुर्गा चौक, छोटा बाजार में किया जाएगा। प्रतियोगिता में सीनियर-जूनियर वर्ग, बालिका वर्ग एवं ओपन मैच होंगे। क्लब सचिव ने खेल प्रेमियों से स्पर्धा में शामिल होने की अपील की है।

Hindi News / Chhindwara / Sports: कराते में कॉलेज की छात्राएं दिखाएंगी दम, प्रतिभा दिखाया तो हुआ चयन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.