scriptकोरोना के XE वैरिएंट 10 गुना खतरनाक, मिलने लगे केस, जानिए इसके लक्षण | Symptoms of XE variant of Corona | Patrika News
छिंदवाड़ा

कोरोना के XE वैरिएंट 10 गुना खतरनाक, मिलने लगे केस, जानिए इसके लक्षण

कोरोना के नए वैरियंट से सतर्कता, लौटेगा मास्क लगाने का दौर

छिंदवाड़ाApr 20, 2022 / 01:07 pm

Ashtha Awasthi

photo1650439657.jpeg

Coronavirus

छिंदवाड़ा। कोविड-19 के नए वेरिएंट (एक्सई) के संक्रमण के दृष्टिगत प्रशासन फिर सक्रिय हो गया हैं। कलेक्टर ने बैठक में पुनः सतर्क होने और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यपालिक अधिकारी मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माना लगाएं।स्वयं भी कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें और आम जनता से भी कराएं। उन्होंने बताया कि नए वेरिएंट की ट्रांसमिशन रेट अधिक होने के कारण संक्रमण का प्रसार संभावित है, इसलिए जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर लें। भर्ती होने वाले रोगियों की निरंतर निगरानी की जाए।

जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना के मामले मध्य प्रदेश में फिर बढ़ने लगे है। प्रदेश में रविवार को 5 नए पॉजिटिव मिले है। इसमें भोपाल में 2, रायसेन, सिवनी और बालाघाट में 1-1 केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अभी 44 एक्टिव केस हैं। इसमें से 20 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जिनमें से 3 ऑक्सीजन पर हैं। प्रदेश में अब 10 लाख 41 हजार 250 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 30 हजार 472 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 734 लोगों की मौत हो चुकी हैं। रविवार को 2 लोग ठीक हुए। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 1 हजार 931 वैक्सीनेशन हुआ है। कुल 11 करोड़ 69 लाख 42 हजार 462 टीके लगाए गए हैं।

MP में कोरोना के XE वैरिएंट का अलर्ट

महाराष्ट्र और गुजरात में XE वेरिएंट के केस सामने आने के बाद देश में चौथी लहर का खतरा मंडराने लगा है। XE वेरिएंट ओमीक्रोन के BA.1 और BA.2 का मिला जुला रूप है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि BA.2 के मुकाबले XE वेरिएंट 10 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है। कोविड के नए वैरिएंट XE के मामले पड़ोसी राज्यों में मिलने के बाद मध्यप्रदेश के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। MP के हेल्थ कमिश्नर सुदाम खाडे़ ने सभी जिलों के कलेक्टर और सीएमएचओ को नए वैरिएंट को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

XE वैरिएंट के ये हैं लक्षण

एक्सई वैरियंट के लक्षणों को लेकर अभी कोई प्रूफ नहीं है, लेकिन एक्सई वेरिएंट के लक्षण पहले से मौजूद वेरिएंट से अलग हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो एकई वैरियंट के लक्षणों में शामिल है – थकान, सुस्ती, बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, धड़कन और दिल की समस्याएं। XE variant ओमिक्रॉन के दो वैरिएंट से मिलकर बना है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसके लक्षण भी ओमिक्रॉन वैरिएंट से मिलते-जुलते हो सकते हैं। XE वैरिएंट में थकान, चक्कर आना, सिर दर्द, गले में खराश, बुखार, बदन दर्द, नाक बहना और डायरिया के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसके अलावा XE से संक्रमित मरीजों को भी कोरोना की तरह सूंघने और स्वाद में कमी महसूस हो सकती है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8a5pbx

Home / Chhindwara / कोरोना के XE वैरिएंट 10 गुना खतरनाक, मिलने लगे केस, जानिए इसके लक्षण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो