scriptपूरी दुनियां यहां देखेगी भारत की सांस्कृतिक झलक | The entire world will see here the cultural spectrum of India. | Patrika News
छिंदवाड़ा

पूरी दुनियां यहां देखेगी भारत की सांस्कृतिक झलक

निर्मलादेवी की जन्मस्थली पर जुटेंगे विश्वभर के सहजयोगी

छिंदवाड़ाMar 15, 2019 / 11:46 am

sandeep chawrey

chhindwara

पूरी दुनियां यहां देखेगी भारत की सांस्कृतिक झलक

छिंदवाड़ा. श्रीमाता निर्मलादेवी के जन्मदिवस पर होने वाले तीन दिवसीय विशेष आयोजन के लिए लिंगा स्थित परिसर को सजाने का काम चल रहा है। 18 से 21 मार्च तक पूरी दुनियां यहां से भारतीय अध्यात्म के साथ देश के विभिन्न प्रदेशों की संास्कृतिक झलक भी देखेगी। इस बार सभागार में मंच पर इस बार महाराष्ट्रीयन संस्कृति की झलक दिखेगी। हर वर्ष होने वाले इस आयोजन में अलग-अलग प्रदेशों के सहजयोगी अपनी संस्कृति को दिखाते हुए मंच सज्जा करते हैं। इस बार महाराष्ट्र की टीम ने यह जिम्मेदारी ली है। इसके देश के चारों दिशाओं से आने वाले सहजयोगी अपने प्रदेशों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां यहां करेंगे। 18 तारीख की रात तक मंच पूरी तरह तैयार हो जाएगा। मंच को सजाने के लिए कलाकार और सामान भी वही से लाया जा रहा है। आयोजन स्थल से लिंगा तक की मुख्य सडक़ तक लाइटिंग व्यवस्था की जा रही है। इसका पूरा काम ग्वालियर की टीम से कराया जा रहा है। यहां बने ध्यान कक्ष को भी विशेष रूप से सजाने का काम किया जा रहा है। ध्यान परिसर में बने उद्यान पर भी रोशनियां की जाएगी। बगीचे के बीच में फव्वारे भी यहां की शोभा बढ़ाएंगे। बगीचे के आसपास खाली जगह पर बैंच भी लगाई गई हैं ताकि रात में यहां सहजयोगी आराम से बैठकर साजसज्जा को निहार सकें।
10 हजार वर्गफिट क्षेत्र में भोजन करेंगे सहजयोगी
लिंगा में निर्मला देवी सहजयोग ट्रस्ट की 36 एकड़ की जमीन है। इस जगह को शिवपर्वत का नाम दिया गया है। इसी जगह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार तीन दिन के उत्सव में 20 हजार सहजयोगियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। उनके भोजन के लिए 10 हजार वर्गफिट की जगह पर अस्थाई भोजनालय बनाया गया है। इसी जगह पर 7000 वर्ग फिट पर स्थायी भोजन केंद्र का काम भी चल रहा है।
टेंट आगरा के तो खानसामें रतलाम के
आयोजन के लिए टेंट लगाने और अस्थाई आवास बनाने का काम आगरा की टीम से कराया जा रहा है। सभा स्थल के पास 500 से ज्यादा अस्थाई कैंम्प बनाए जा रहे हैं देश भर से आने वालों के लिए अलग और विदेशों से आने वालों के रहने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है। जो परिवार के साथ अलग रहना चाहते हैं उनके लिए होटल भी मुहैया कराए जा रहे हैं। इसी तरह भोजन का जिम्मा रतलाम ने संभाला है। वहीं से खाना बनाने वाले महाराज, हलवाई और उनके सहयोगी यहां आएंगे। चार दिन के इस आयोजन में 80 हजार से ज्यादा लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

Home / Chhindwara / पूरी दुनियां यहां देखेगी भारत की सांस्कृतिक झलक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो