scriptये 30 फीसदी वोटर बनेंगे भाग्य विधाता | These 30 percent of the voters will be the destiny maker | Patrika News
छिंदवाड़ा

ये 30 फीसदी वोटर बनेंगे भाग्य विधाता

विधानसभा चुनाव में छह लाख युवा करेंगे मतदान, एक साल में बढ़ गई दो फीसदी भागीदारी

छिंदवाड़ाOct 03, 2018 / 12:02 pm

manohar soni

Chhindwara assembly election-2018

Chhindwara assembly election-2018



छिंदवाड़ा.विधानसभा चुनाव में 30 फीसदी वोटर के हाथ में किसी भी उम्मीदवार को विधायक की कुर्सी तक पहुंचाने की ताकत है। यहीं शक्ति चाहे तो मौजूदा ‘माननीय’ को धूल चटा सकती है। बस जरूरत है उसे कुछ देर के लिए स्मार्ट फोन से मुक्त कराकर मतदान केन्द्र तक लाने की। जिले की मतदाता सूची में शामिल छह लाख युवाओं के आंकड़े हाल ही में जारी हुए हैं। एक साल में इनकी संख्या दो फीसदी बढ़ गई है।
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सात विधानसभा क्षेत्र में इस समय 14 लाख 76 हजार 911 वोटर है। इनमें 18-19 साल के नव युवाओं की संख्या 49 हजार 491 है। यह कुल वोटों की संख्या का 3.35 फीसदी है। इसी तरह थोड़े परिपक्व युवा 20 से 29 साल के हैं। ये 3 लाख 96 हजार 933 यानि 26.88 प्रतिशत की भागीदारी रखते हैं। युवाओं के इन दोनों वर्ग को मिलाकर संख्या 30.23 फीसदी हो जाती है। इस बार नवयुवतियों ने भी बड़ी संख्या में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया है। यह आंकड़ा भी सबसे महत्वपूर्ण है कि सबसे अधिक युवा मतदाता इस समय चौरई विधानसभा में मौजूद है जिनका औसत 32.78 प्रतिशत है।
….
15 घंटे सोशल मीडिया में व्यस्त
इस समय युवा पीढ़ी 24 में से 15 घंटे स्मार्ट फोन में व्यस्त है। एेसे में इन युवाओं को आकर्षित करने के लिए राजनीतिक दलों के पास सोशल मीडिया प्रचार का विकल्प है तो वहीं इन्हें इस व्यस्तता से मुक्त कराकर मतदान केन्द्रों तक लाना भी प्रशासन के लिए चुनौती है। कहा जा रहा है कि जिसने भी इस युवा शक्ति को साध लिया,वह सत्ता हासिल कर सकता है।

…..
इस साल बढ़ गए दो फीसदी युवा वोटर
इस साल 2018 की शुरुआत जनवरी में 25 हजार एेसे मतदाता थे जिन्होंने 18 साल की उम्र पूरी की थी। 28-29 साल के परिपक्व युवाओं की संख्या 3.14 लाख को मिलाकर कुल भागीदारी 28 फीसदी थी। अब यह प्रतिशत 30 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विधानसभावार युवा मतदाताओं की संख्या
विधानसभा 18-19 साल 20-29 साल
जुन्नारदेव 5952 57102
अमरवाड़ा 8659 64220
चौरई 7645 56672
सौंसर 7235 49394
छिंदवाड़ा 6835 63892
परासिया 6025 53027
पांढुर्ना 7155 52626
कुल 49491 396933
…..
युवा महिलाओं की भागीदारी
18-19 साल में 23550
20-29 साल में 189926

ये आंकड़े भी महत्वपूर्ण
कुल वोटर 1476911
महिला अनुपात 956.18
…..
पांच साल में इस तरह बढ़े वोटर
वर्ष मतदाता
2013 1361914
2014 1401934
2015 1417161
2016 1432039
2017 1452812
2018 1476911
….

Home / Chhindwara / ये 30 फीसदी वोटर बनेंगे भाग्य विधाता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो