scriptइस वजह से बंद हो सकती है शहर की पेयजल सप्लाई | Water supply to the city may be stopped due to this | Patrika News
छिंदवाड़ा

इस वजह से बंद हो सकती है शहर की पेयजल सप्लाई

हड़ताल की तैयारियों के लिए कर्मचारियों ने की बैठक

छिंदवाड़ाJun 15, 2018 / 12:23 pm

vinay purwar

nagar nigam

इस वजह से बंद हो सकती है शहर की पेयजल सप्लाई

छिंदवाड़ा . मप्र नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ ने अपनी लम्बित मांगों को लेकर अब हड़ताल की तैयारी की है। १७ जून तक मांगों का निराकरण नहीं होने की स्थिति में प्रदेशभर की निकायों के कर्मचारी १८ जून से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। इनकी हड़ताल से सबसे महत्वपूर्ण पेयजल सप्लाई तक बाधित हो सकती है।
गुरुवार को निगम कर्मचारी संघ ने टाउन हॉल परिसर में बैठक आयोजित की। बैठक में कलेक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष अनंत कुमार धुर्वे, प्रांतीय संगठन सचिव सुनील राजपूत, इकाई अध्यक्ष शेखर पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पवार, सफाई कर्मचारी संघ से जगदीश गोदरे, कर्मचारी संघ सचिव राजेंद्र सोनी, सहित मोहन नागदेव, महेश प्रसाद साहू, संतोष सोलंकी, हेमंत गोदरे, विजय मालवी, रामकृष्ण यादव, सुनील मालवी, हरिराम बघेल, दिमाकचंद रघुवंशी, श्रीकांत मिश्रा, महावीर पटेल, राजेश यादव, नीरज सनकत, महेश पवार, सुनील यादव, वीरेन्द्र कटारिया, अमित सारवान, सत्येद्र जैस्वार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
पांच चरणों में हुआ आंदोलन, अब छठवीं बार तैयारी :

कर्मचारियों ने चरणबद्ध रूप से आंदोलन का आगाज किया था। सबसे पहले प्रदेश के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे। द्वितीय चरण में प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन भोपाल में २३ दिसंबर २०१७ को किया गया। तृतीय चरण में १७ जनवरी २०१८ को प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान हुआ। चतुर्थ चरण में एक फरवरी २०१८ को भोपाल से उज्जैन तक वाहन रैली की जाकर बाबा महाकाल को ज्ञापन सौंपा।
पांचवें चरण में २० अपै्रल को प्रदेश व्यापी सांकेतिक काम बंद के साथ संचालनालय का घेराव किया गया। २८ अपै्रल को ६ सूत्री मांगों पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ वित्त मंत्री वं नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव से चर्चा हुई और सहमति के बाद एक मई से प्रस्तावित हड़ताल को टाल दी गई। जिलाध्यक्ष अनंत कुमार धुर्वे ने बताया कि ४५ दिन बाद भी कोई आदेश जारी नहीं होने के कारण अब १८ जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर निगम के कर्मचारी जा सकते हैं।

Home / Chhindwara / इस वजह से बंद हो सकती है शहर की पेयजल सप्लाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो