scriptजब दुल्हन ने नचाया महापौर को,लोग देखते रह गए | When the bride kept | Patrika News
छिंदवाड़ा

जब दुल्हन ने नचाया महापौर को,लोग देखते रह गए

आयोजन में पहले गाजे-बाजे के साथ दूल्हों की बारात निकली।

छिंदवाड़ाApr 19, 2018 / 11:38 am

manohar soni

chhindwara

samuhik vivah


छिंदवाड़ा.मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बुधवार को दशहरा मैदान में हुए सामूहिक विवाह में ३११ जोड़ों का रिकार्ड बन गया। इनमें सामाजिक बंधन को तोड़कर शादी करनेवाले ५४ अंतरजातीय वर-वधुएं भी शामिल हुए। इस आयोजन में पहले गाजे-बाजे के साथ दूल्हों की बारात निकली। उसके बाद गायत्री मंत्रों की ध्वनि के बीच जयमाला और वैवाहिक संस्कार संपन्न कराए गए। मुस्लिम और बौद्ध जोड़ों की भी शादियों को उनके रीति-रिवाजों के अनुरूप कराया गया। अंत में उन्हें उपहार के साथ विदा किया गया।
इस कार्यक्रम में विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह,महापौर कांता सदारंग,नगर निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी, कलेक्टर जेके जैन, निगम कमिश्नर इच्छित गढ़पाले समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण सम्मिलित हुए। अतिथियों ने वर-वधुओं को आर्शीवाद दिया और प्रदेश सरकार की इस योजना को जनकल्याणकारी बताया।

…..
दूल्हों के साथ नाच उठी दुल्हन
टाउनहाल से दोपहर १२ बजे निकली सामूहिक बारात में बैंड बाजों की धुन पर विधायक, महापौर समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी नाच उठे। इस माहौल में दूल्हे भी अपने पैर थाम नहीं पाए। एक दुल्हन ने भी खूब डांस किया। जिसका साथ महापौर कांता सदारंग और महिलाओं ने भी दिया। नगर निगम के सहायक आयुक्त आरएस बाथम भी अलग-अलग स्टेप में थिरककर बारात में सम्मिलित हुए। बारात अनगढ़ हनुमान मंदिर के सामने से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची,जहां घराती बने लोगों ने तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया।

….
दूल्हा-दुल्हन को मिलवाने निकला पसीना
बारात के पोला ग्राउण्ड पर अफरातफरी की स्थिति बनी। एक घंटे तक जोड़ों को आपस में मिलाने और उन्हें वर माला स्थल में बैठाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान किसी का दूल्हा गुम हो गया था तो किसी की दुल्हन। मंच उद्घोषक को माइक पर बार-बार नाम लेना पड़ा और कर्मचारियों से उन्हें सहीं जगह पहुंचाना पड़ा। कुछ जोड़े जयमाला के बाद पहुंचे,जिन्हें सीधे विवाह वेदी तक पहुंचाया गया।

गायत्री मंत्र ध्वनि के बीच विवाह
विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक श्रीराम शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में हरिद्वार से प्रशिक्षित पुरुषोत्तम बंदेवार,अरूण पराडकर,युवा गायक ताराचंद अम्बालकर एवं रामकुमार गजभिये ने गायत्री मंत्र ध्वनि से वर-वधुओं की जयमाला से लेकर विवाह वेदी के संस्कार संपन्न कराए।

Home / Chhindwara / जब दुल्हन ने नचाया महापौर को,लोग देखते रह गए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो