scriptकमलनाथ से ज्यादा धनकुबेर कौन..पढि़ए यह खबर | Who is more than Kamal Nubar? Read this news | Patrika News
छिंदवाड़ा

कमलनाथ से ज्यादा धनकुबेर कौन..पढि़ए यह खबर

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के नामांकन के शपथपत्र में मुख्यमंत्री के परिवार की सम्पत्ति उजागर

छिंदवाड़ाApr 10, 2019 / 11:22 am

manohar soni

chhindwara

कमलनाथ से ज्यादा धनकुबेर कौन..पढि़ए यह खबर

छिंदवाड़ा.मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम जितनी सम्पत्ति है,उससे चार गुना ज्यादा पुत्र नकुलनाथ के नाम पर है। उनके पास करोड़ों रुपए के विभिन्न कम्पनियों के शेयर,बांड और अचल सम्पत्ति है। इन दोनों के मुकाबले विधानसभा के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के पास नगदी अधिक है। यह खुलासा सोमवार को लोकसभा और विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान दिए गए शपथपत्र में हुआ है।
सर्वप्रथम विधानसभा प्रत्याशी के रूप में कमलनाथ की सम्पत्ति देखी जाए तो उनकी कुल चल-अचल सम्पत्ति 126.70 करोड़ रुपए है। इस सम्पत्ति में सीएम के पास केवल 1.59 लाख रुपए नगदी है तो छह करोड़ से ज्यादा का बैंक बेलेंस है। तीन सौ ग्राम सोना की कीमत 8.77 लाख रुपए है। शिकारपुर और इमलीखेड़ा समेत अन्य स्थान पर खुद के नाम जमीन 68.36 करोड़ रुपए की है। उनकी पत्नी अलका नाथ के पास नगदी केवल 89 हजार 393 रुपए है। पति से ज्यादा 2.20 करोड़ की ज्वेलरी तथा जमीन कम 15.79 करोड़ रुपए की है। अलकानाथ के पास कम्पनियों के शेयर और बाण्ड तथा अच्छा खासा बैंक बेलेंस है। इधर सीएम के प्रतिद्वंदी भाजपा के विवेक बंटी साहू व्यवसायी होने के चलते करीब 25.56 करोड़ रुपए के आसामी है। कमलनाथ के मुकाबले विवेक के पास 5.20 लाख रुपए नगदी ज्यादा है। उनकी पत्नी शालिनी भी अलका नाथ से अधिक 5.20 लाख रुपए नगदी रखती है। बंटी के पास 3.26 लाख की ज्वेलरी तथा 14.43 करोड़ की अचल सम्पत्ति है। पत्नी के पास ज्वेलरी ज्यादा और जमीन 7.79 करोड़ रुपए की कम है।
…..
सबसे ज्यादा सम्पत्ति नकुल के पास
लोकसभा प्रत्याशी के रूप में नकुल नाथ के पास 660 करोड़ रुपए की चल-अचल सम्पत्ति है। उनके पास नगदी में 74 हजार 702 हाथ में मिलेंगे। ज्वेलरी में 78.45 लाख रुपए का सोना है। जमीन 41.77 करोड़ रुपए की है। उनकी ज्यादातर सम्पत्ति कम्पनियों के शेयर,बांड पर निवेशित है। जिनके मूल्य करोड़ों रुपए में अंकित है। इसके अलावा पत्नी प्रिया नाथ के पास नगदी 76 हजार 867 रुपए है। ज्वेलरी 57.62 लाख रुपए की है। उनके नाम पर जमीन नहीं है। उनके प्रतिद्वंदी नत्थन शाह भाजपा को देखा जाए तो उनके पास कुल 54 लाख रुपए की कुल सम्पत्ति है। नगदी में शाह 2.98 लाख रुपए हाथ में लेकर नकुल को पीछे छोड़ते हैं। ज्वेलरी में 50 ग्राम सोना और दो किलो चांदी है। पत्नी कला बाई के पास 50 हजार रुपए रखे हुए हैं। प्रिया नाथ की तरह कला बाई के नाम भी जमीन नहीं हैं। इस मामले में दोनों बराबर है।
….

Home / Chhindwara / कमलनाथ से ज्यादा धनकुबेर कौन..पढि़ए यह खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो