scriptयहां महिला अधिकारियों ने सम्भाली है कोरोना से जंग की कमान | women officers have commanded the war with Corona | Patrika News
छिंदवाड़ा

यहां महिला अधिकारियों ने सम्भाली है कोरोना से जंग की कमान

कोमल है कमजोर नहीं तू शक्ति का नाम ही नारी है…. यह कविता इन दिनों महिला प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सटीक बैठ रही है जो नारी होकर भी अपनी सेवाएं दे रही हैं।

छिंदवाड़ाApr 26, 2020 / 05:57 pm

Sanjay Kumar Dandale

women officers

women officers

छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा/ कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जहां पूरा देश लॉकडाउन है वहीं प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी और पुलिस दिन रात अपने परिवार से दूर 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं। कोमल है कमजोर नहीं तू शक्ति का नाम ही नारी है…. यह कविता इन दिनों महिला प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सटीक बैठ रही है जो नारी होकर भी अपनी सेवाएं दे रही हैं।
अमरवाड़ा विधानसभा में अधिकांश उच्च पदों पर महिलाएं पदस्थ हैं। इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण से लडऩे के लिए और अमरवाड़ा सहित आसपास के अंचलों में कोरोना वायरस से मुक्त रखने के लिए महिलाओं ने मोर्चा संभाला हुआ है। अमरवाड़ा तहसीलदार रेखा देशमुख, नगर निरीक्षक शशि विश्वकर्मा, विकास खंड चिकित्सा अधिकारी अर्चना कैथवास, नायब तहसीलदार दीक्षा पटेल, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अंजू मरावी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी करुणा साहू लगभग एक माह से हर मोर्चे पर अपनी सेवाएं दे रही है। चाहे वह यातायात, हॉस्पिटल, मजदूरों की स्कैनिंग हो या किसानों की गेहूं खरीदी ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर ग्रामीणों को लॉकडाउन का पालन करवाने मोर्चा सम्भाले हुए ।
हर मोर्चे पर महिलाएं प्रशासनिक अधिकारी खड़ी हैं सभी महिला प्रशासनिक अधिकारी अपने परिवार से दूर रहकर ड्यूटी कर रही हैं। अमरवाड़ा नगर में सभी चेकपोस्ट पर सुबह से ही चेकिंग प्रारंभ हो जाती है जो कि देर रात तक चलती है। वहीं महिला अधिकारी अपने उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में नगर में लॉकडाउन के दौरान हर व्यवस्था को बनाए हुए है और कोरोना वायरस ने के लिए सफलता अर्जित कर रही हैं।


वहीं शाम को तीनों महिला प्रशासनिक अधिकारी अपने अधीनस्थ पुलिस स्टाफ के साथ नगर में पैदल मार्च करके लोगों से निरंतर अपील कर रही हैं कि आप घर पर रहे और सहयोग करें आपने अभी तक सहयोग किया है कुछ दिन और करेंगे तो हम यह जंग जीत जाएंगे

इनका मिल रहा सहयोग

तीनों महिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अमरवाड़ा नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवप्रसाद धुर्वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीआर उईके के साथ पुलिस स्टाफ उपनिरीक्षक रामप्रसाद ठाकुर बीएस पवार सहायक उप निरीक्षक आरके ठाकुर केके बघेल महेंद्र मिश्रा के साथ प्रधान आरक्षक रजनी सोनी सतीश शर्मा रमेश निवारे जयवर्धन सिंह जयकुमार आरक्षक राधेश्याम ठाकुर गोपाल साहू राजू भारती आशीष बघेल यशवंत गजानन वन विभाग के कर्मचारी नगर पालिका के कर्मचारी स्वच्छता कर्मचारी हंड्रेड डायल पुलिस संजीवनी 108 फायर बिग्रेड कदम से कदम मिलाकर महिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चल के जल्दी करो ना मैं फतेह प्राप्त कर लें

Home / Chhindwara / यहां महिला अधिकारियों ने सम्भाली है कोरोना से जंग की कमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो