scriptदेर रात महिलाओं ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी, जानिए क्या है मामला | Women warned | Patrika News
छिंदवाड़ा

देर रात महिलाओं ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी, जानिए क्या है मामला

थाना लावाघोगरी की सांवरी चौकी अन्र्तगत ग्राम पंचायत अम्बामाली के ग्राम पठराखोकर में नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम की महिलाओं ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

छिंदवाड़ाMay 28, 2019 / 12:43 am

Sanjay Kumar Dandale

Women warned

Women warned

छिंदवाड़ा. थाना लावाघोगरी की सांवरी चौकी अन्र्तगत ग्राम पंचायत अम्बामाली के ग्राम पठराखोकर में नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम की महिलाओं ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिलाएं रात को निकलकर अवैध रूप से शराब बेचने वालों को चेतावनी दी है। ग्राम में शराब की बिक्री बंद कर दे अन्यथा कानून कार्रवाई कराई जाएगी। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व एक शरातती तत्व ने रात के समय शराब के नशे में महिलाओं से छेड़छाड़ की। इसके बाद से महिलाओं में आक्रोश है। घटना के बाद क्षेत्र की महिलाओं ने शराब पीने एवं बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
बाइक चोरी
नागपुर छिंदवाड़ा रोड पर स्थित ग्राम सातनुर में 24 मई की रात्रि एक बाइके चोरी हो गई। गांव कुंभराज पिता बलदेव प्रजापति 40 ने बताया कि उसकी बाइक क्रमांक एमपी 28 एमआर 7694 रात को घर के सामने खड़ी रखी थी। सुबह उठने पर बाइक वहां नहीं थी। काफी तलाश की बाद भी बाइक नहीं मिली। उसके बाद उन्होंने लोधीखेड़ा थाना में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Home / Chhindwara / देर रात महिलाओं ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी, जानिए क्या है मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो