scriptदेखिए कैसे दुर्दांत डकैत के दुर्गम ठिकानों तक पहुंची यूपी पुलिस देखकर चौंक जाएंगे | Chitrakoot up news in hindi | Patrika News
चित्रकूट

देखिए कैसे दुर्दांत डकैत के दुर्गम ठिकानों तक पहुंची यूपी पुलिस देखकर चौंक जाएंगे

सफलता तो नहीं मिल पाई खाकी को लेकिन इतना तय जरूर है कि पुलिस ने बबुली को अब हाल फ़िलहाल फाइनल तौर राडार पर ले लिया है।

चित्रकूटNov 26, 2018 / 12:04 pm

आकांक्षा सिंह

chitrakoot

देखिए कैसे दुर्दांत डकैत के दुर्गम ठिकानों तक पहुंची यूपी पुलिस देखकर चौंक जाएंगे

चित्रकूट. यूपी एमपी (मध्य प्रदेश) के मोस्ट वांटेड डकैत साढ़े पांच लाख के इनामी दस्यु बबुली कोल की उलटी गिनती शायद शुरू हो चुकी है क्योंकि जिस एक्टिव मोड पर यूपी पुलिस इस शैतान के खिलाफ करो या मरो के अंदाज में सर्च ऑपरेशन चला रही है उसे देखकर यही कहा जा सकता है। दुर्दांत डकैत के उन दुर्गम ठिकानों तक पुलिस ने घेरेबंदी की जहां इंसान क्या उसकी रूह भी न जाना चाहे। इन दुर्गम इलाकों में पुलिस को खुद जान हथेली पर रखकर सर्च ऑपरेशन चलाना पड़ा। हालांकि सफलता तो नहीं मिल पाई खाकी को लेकिन इतना तय जरूर है कि पुलिस ने बबुली को अब हाल फ़िलहाल फाइनल तौर राडार पर ले लिया है।


दुर्गम बेधक जंगल में चला सर्च ऑपरेशन
जनपद के सबसे दुर्गम बेधक जंगल में पुलिस ने दस्यु बबुली के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया। पिछले कई दिनों से डकैतों की लोकेशन इस इलाके में मिल रही है खाकी को जिसके मद्देनजर गैंग को ट्रेस करने के लिए एसपी मनोज कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमों ने इलाके की घेरेबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया। बेधक जंगल बेहद घना है। दिन में भी सूर्य की रौशनी बमुश्किल पहुंचती है इस जंगल में। इलाके का एक हिस्सा यूपी तो दूसरा हिस्सा एमपी(मध्य प्रदेश) में पड़ता है। दुर्गम व खतरनाक पहाड़ी रास्ते जिंदगी को खुली चुनौती देते हैं मौत से सामना करने के लिए। इन्ही दुर्गम इलाकों में बीहड़ के शैतान बेख़ौफ़ होकर पनाह लेते हैं।


एमपी (मध्य प्रदेश) चुनाव के चलते बढ़ी मुश्किलें
दरअसल पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की वजह से डकैतों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं यूपी पुलिस के लिए चुनौती कम नहीं। पड़ोसी राज्य के चित्रकूट विधानसभा के कई दस्यु प्रभावित इलाकों में पैरामिलिट्री फ़ोर्स व एमपी पुलिस की भारी मौजूदगी ने डकैतों को यूपी के बीहड़ों में शरण लेने को मजबूर कर दिया है। इधर यूपी के सीमावर्ती जंगलों बीहड़ों में गैंग की मौजूदगी की सूचना पर यूपी पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है डकैतों को ट्रेस करने में। एसपी चित्रकूट मनोज कुमार झा का कहना है कि डकैतों को राडार पर लिया जा चुका है। पुलिस पाठा के बीहड़ों का हर कोना अपने घेरे में ले चुकी है मौका मिलते ही दस्यु बबुली का सफाया किया जाएगा। सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

Home / Chitrakoot / देखिए कैसे दुर्दांत डकैत के दुर्गम ठिकानों तक पहुंची यूपी पुलिस देखकर चौंक जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो