3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का सपा-बसपा पर जोरदार हमला, दिया बड़ा बयान

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीब के नाम पर राजनीति कर वोट मांगने वाले 5 साल नहीं बल्कि 50 साल के लिए सत्ता से बाहर हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 3 Jul 2019, 5:48 PM IST

Keshav Prasad Maurya

केशव प्रसाद मौर्य

चित्रकूट. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने बुधवार को विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीब के नाम पर राजनीति कर वोट मांगने वाले 5 साल नहीं बल्कि 50 साल के लिए सत्ता से बाहर हुए हैं। भाजपा सरकार में विकास की लहर सिर्फ प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में चल रही है। विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने चित्रकूट पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा (Samajwadi Party) व बसपा (Bahujan Samaj Party) को घेरते हुए कहा कि 15 सालों तक इन दोनों पार्टियों की सरकार रही और सड़कों पर सबसे ज्यादा गड्ढे थे जो इनकी कार्यप्रणालियों पर खुद सवाल खड़ा करते हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सरकार में तो सड़क पर साईकिल से चलना भी दूभर था।

ये भी पढ़ें- बजाया बैंड, खुली तिजोरी, जमा हुआ 19 लाख रुपया

कानून व्यवस्था पहले से अच्छी-
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कानून व्यवस्था पहले से अच्छी हुई है, लेकिन प्रियंका गांधी जो अपने भाई की सीट न बचा पाईं और अखिलेश यादव जो अपनी पत्नी को जिता न सके वो ट्वीट करके हम पर सवाल उठाते हैं। भाजपा सरकार जनता के लिए समर्पित है। पिछली सरकारों में कई ऐसे विकास कार्य थे जो हो जाने चाहिए थे, लेकिन नहीं हुए। उन कार्यों को भी बीजेपी की सरकार ने ही पूरा कराया। अखिलेश यादव की सरकार ने एक्सप्रेस-वे तो बनवाया, लेकिन गांवों में सड़कें नहीं बनवाई।

ये भी पढ़ें- लखनऊ समेत यूपी में कई जिलों में मूसलाधार बारिश, हुआ बड़ा हादसा, मौसम विभाग ने दिया बयान

धरकुण्डी आश्रम पहुंचे डिप्टी सीएम-
चित्रकूट जाने से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी-एमपी सीमा पर स्थित धारकुंडी आश्रम पहुंच साधू संतों का आशीर्वाद लिया। पार्टी कार्यकताओं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा भी की।

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश