scriptयूपी पुलिस इस मोस्ट वांटेड डकैत के खिलाफ की सर्जिकल स्ट्राइक, गैंग का 50 हजार का इनामी दस्यु गिरफ्तार | up police arrest dacoit in chitrakoot | Patrika News
चित्रकूट

यूपी पुलिस इस मोस्ट वांटेड डकैत के खिलाफ की सर्जिकल स्ट्राइक, गैंग का 50 हजार का इनामी दस्यु गिरफ्तार

यूपी पुलिस इस मोस्ट वांटेड साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत के खिलाफ करेगी “सर्जिकल स्ट्राइक” गैंग का 50 हजार का इनामी दस्यु गिरफ्तार

चित्रकूटNov 19, 2018 / 01:07 pm

आकांक्षा सिंह

chitrakoot

यूपी पुलिस इस मोस्ट वांटेड डकैत के खिलाफ की सर्जिकल स्ट्राइक, गैंग का 50 हजार का इनामी दस्यु गिरफ्तार

चित्रकूट. यूपी एमपी (मध्य प्रदेश) के सीमावर्ती इलाकों बीहड़ों में खौफ का साम्राज्य कर चुके कुख्यात साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत बबुली कोल के खिलाफ पुलिस अब सर्जिकल स्ट्राइक करेगी। डीआईजी रेंज चित्रकूटधाम मनोज तिवारी ने कहा कि मुठभेड़ के बाद बबुली अपने साथियों के साथ सम्भवतः मध्य प्रदेश की सीमा में चला गया है लेकिन हमारी पूरी रणनीति है कि गैंग को ट्रेस कर उसका सफाया किया जाए। डीआईजी ने बताया कि चूंकि सीमावर्ती जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इसलिए सावधानी पुलिस अपना मूवमेंट कर रही है। अब गैंग के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई होगी। उधर पुलिस व एसटीएफ संयुक्त कार्रवाई में बबुली गैंग के 50 हजार के इनामी एक अन्य डकैत को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पड़ोसी जनपद बांदा से इस कुख्यात डकैत को गिरफ्तार किया गया।


तो बबुली पर कस रहा खाकी का शिकंजा

तो यह माना जा सकता है कि खूंखार बबुली पर खाकी का शिकंजा कसता जा रहा है। पिछले वर्ष 24 अगस्त को हुई मुठभेड़ के दौरान गैंग का हार्डकोर सदस्य शारदा कोल ढेर हुआ था पुलिस की गोलियों से और कई मददगार गिरफ्तार हुए थे। तब से लेकर अब तक आधा दर्जन बार मुठभेड़ हो चुकी है बबुली से पुलिस की और हर बार पुलिस को गैंग के खास मददगारों हार्डकोर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। अब पुलिस इस कुख्यात के खिलाफ लगता है पूरी तरह ऑपरेशनल मोड पर आ चुकी है।

50 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार

इस बीच पुलिस व यूपी एसटीएफ की टीम ने बबुली गैंग के 50 हजार के इनामी डकैत राजोला चौधरी को मुखबिर की सूचना पर बांदा जनपद से मय तमंचा 32 बोर व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। डकैत रजोला चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। डीआईजी चित्रकूटधाम मण्डल मनोज तिवारी ने बताया कि उक्त डकैत के ऊपर हत्या लूट अपहरण पुलिस मुठभेड़ जैसी वारदातों को लेकर चित्रकूट के मारकुंडी बहिलपुरवा आदि थाने में 12 संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। डकैत रजोला पिछले दो ढाई वर्षों से स्लीपिंग मॉड्यूल के रूप में गैंग के लिए काम करता था। कुख्यात ददुआ गैंग में भी रजोला रह चुका है।

Home / Chitrakoot / यूपी पुलिस इस मोस्ट वांटेड डकैत के खिलाफ की सर्जिकल स्ट्राइक, गैंग का 50 हजार का इनामी दस्यु गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो