भाजपा नगर अध्यक्ष सहित 11 नए संक्रमित मिले
चित्तौडग़ढ़. चित्तौडग़ढ़ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा गुरुवार को पांच सौ पार कर गया है। जिले में ११ नए पॉजिटिव मिले है। इनमें पांच चित्तौडग़ढ़ शहर के है। पांच लोगों में भाजपा के नगर अध्यक्ष के पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग की चिन्ता और बढ़ गई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शाम को जारी रिपोर्ट में चित्तौड़ शहर में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें एक भाजपा नगर अध्यक्ष के भी संक्रमित होने से स्वास्थ्य विभाग की चिन्ता तो बढ़ गई है साथ ही शहर के कई भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की धड़कने भी बढ़ गई है। अब चिकित्सा विभाग उनकी कान्टेक्ट हिस्ट्री निकालने में जुट गया है। शहर के नगर पालिका कॉलोनी में एक, कालिका नगर में १, पुलिस लाइन में एक, ऊपरलापाड़ा में एक एवं चंदेरिया प्रताप कोलोनी में एक कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं रावतभाटा में भी चार नए कोरोना संक्रमित मिले है।
दो अप्रवासी मजदूर सहित 3 पॉजिटिव
निम्बाहेड़ा. निम्बाहेड़ा में बुधवार रात्रि को प्राप्त हुए कोरोना जांच रिपोर्ट में 5 अप्रवासी मजदूर व 3 नगर के अन्य निवासियों के साथ ही एक कनेरा के व्यक्ति के पॉजिटिव आने के बाद गुरूवार को आई रिपोर्ट में 3 और पोजिटिव पाए गए, जिनमें 2 अप्रवासी मजदूरो के साथ 1 आदर्श कॉलोनी निवासी शामिल है। आदर्श कॉलोनी निवासी की कोरोना जांच अहमदाबाद में उपचार के लिए भर्ती होने के दौरान की गई थी। जहां पर गुरुवार को उपजिला अस्पताल में 127 जनों के सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए है।
Home / Chittorgarh / भाजपा नगर अध्यक्ष सहित 11 नए संक्रमित मिले