scriptआखिर निम्बाहेड़ा में खुली कफ्र्यू में छूट की राह | After all, the way of relaxation in open curfew in Nimbahera | Patrika News
चित्तौड़गढ़

आखिर निम्बाहेड़ा में खुली कफ्र्यू में छूट की राह

निम्बाहेड़ा नगरपालिका क्षेत्र में शुक्रवार 29 मई 2020 को प्रात: 7 बजे से 45 वार्डो में से 25 वार्डो में निर्धारित शर्तों के साथ कफ्र्यू में १२ घंटे की छूट दी जाएगी। निम्बाहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण गत 25 अप्रैल को कफ्र्यू लगा हुआ था। छूट के दौरान यहां धारा 144 सहित लॉक डाउन 4 के निर्धारित प्रतिबंध जारी रहेंगे। बाजार प्रात: 7 बजे से सांय 6 बजे तक खुल सकेंगे और रात्रि 7 से सुबह 7 बजे तक कफ्र्यू लागू रहेगा।

चित्तौड़गढ़May 28, 2020 / 11:20 pm

Nilesh Kumar Kathed

आखिर निम्बाहेड़ा में खुली कफ्र्यू में छूट की राह

आखिर निम्बाहेड़ा में खुली कफ्र्यू में छूट की राह

चित्तौडग़ढ़. जिले के निम्बाहेड़ा नगरपालिका क्षेत्र में शुक्रवार 29 मई 2020 को प्रात: 7 बजे से 45 वार्डो में से 25 वार्डो में निर्धारित शर्तों के साथ कफ्र्यू में १२ घंटे की छूट दी जाएगी। निम्बाहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण गत 25 अप्रैल को कफ्र्यू लगा हुआ था। छूट के दौरान यहां धारा 144 सहित लॉक डाउन 4 के निर्धारित प्रतिबंध जारी रहेंगे। बाजार प्रात: 7 बजे से सांय 6 बजे तक खुल सकेंगे और रात्रि 7 से सुबह 7 बजे तक कफ्र्यू लागू रहेगा। इसी प्रकार लूनेरा, भूपालसागर में भी शुक्रवार को प्रात: 7 बजे से कफ्र्यू में निर्धारित शर्तों के साथ छूट दी जा रही है।
जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले के निम्बाहेड़ा में कफ्र्यू के दौरान मिले कोरोना संक्रमितों की समीक्षा के बाद नगर पालिका क्षेत्र के ४५ में से २५ वार्डों में कफ्र्यू में छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जहां पर अब भी संक्रमण का खतरा है वहां पर कफ्र्यू जारी रहेगा। देवड़ा ने बताया कि निम्बाहेड़ा में सुधार को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार से वार्ड नम्बर 1, 2, 4, 5, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 18,20, 32, 33, 34, 35, 36, 37,38, 39, 44 व 45 में कफ्र्यू में छूट दी जायेगी। इस दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना एवं सेनेटाईजर का उपयोग अनिवार्य होगा।
जिले से अब तक कोरोना संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों के कुल 7698 सैंपल भेजे गए है। जिले के कुल 175 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई इनमें से चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। 7175 सैंपल नेगेटिव आए हैं एवं 108 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। 87 सैंपल रिपिट हुए है, 145 सैंपल रिजेक्ट हुए है। लिए गए सैंपलों में 7 व्यक्ति वो भी शामिल है जिनकी दूसरी रिर्पोट भी पॉजिटिव आई है। जिले में स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत 86 हो गया है। जिले के 150 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं जिसमें निम्बाहेड़ा के 147 और जिले के अन्य क्षेत्रों के 3 है। कोरोना से संक्रमित एक्टिव केसों की संख्या 21 रह गई है जिसमें निम्बाहेडा के 14 और जिले के अन्य क्षेत्रों के 7 है। 98 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद घर के लिए डिस्चार्ज कर दिया गया है।
रेल व बसों से भेज रहे हैं प्रवासियों को
ेदेवड़ा ने बताया कि प्रथम लॉकडाउन से अभी तक 69400 से अधिक प्रवासी जिले में आ चुके हैं वहीं जिले से जाने वाले प्रवासियों को विभिन्न संसाधन उपलब्ध करवाएं गए है। इसके तहत 16 बसों से 813 प्रवासी म.प्र., 5 बसों से 207 उ.प्र व 212 बसों से 7285 प्रवासियों को राजस्थान के विभिन्न जिलों में भेजा गया है। रेल सेवा के उपयोग से भी प्रवासियों को अन्य राज्यों में भेजा गया है। प्रशासन ने पंचायत और ब्लॉक स्तर पर क्वोरेंटाईन सेंटर बनाए है वहीं जिले में 6 जगहों चित्तौडग़ढ़ निम्बाहेडा, भदेसर, कपासन, बेगूं व रावतभाटा में कोविड केयर सेन्टर बनाएं गए है। कोविड केयर सेन्टर में संक्रमित व्यक्तियों को वहीं रखकर उपचार किया जाएगा।

Home / Chittorgarh / आखिर निम्बाहेड़ा में खुली कफ्र्यू में छूट की राह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो